फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ambulance driver arrested by Mukherjee Nagar police He was demanding 14 thousand to deliver corpse to Nigambodh Ghat from Mukherjee Nagar

शर्मनाक: मुखर्जी नगर से जाना था निगम बोध घाट, एंबुलेंस चालक ने मांग लिए 14 हजार, गिरफ्तार

Mon, 03 May 2021 07:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 May 2021 07:49 AM IST
सार

मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने एक एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है। यह मुखर्जी नगर के एक अस्पताल से निगम बोध घाट (छह किलोमीटर) तक शव पहुंचाने के 14 हजार रुपये मांग रहा था। 

विज्ञापन
Ambulance driver arrested by Mukherjee Nagar police He was demanding 14 thousand to deliver corpse to Nigambodh Ghat from Mukherjee Nagar
पुलिस ने एंबुलेंस चालक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान मनमानी करने वाले दवा विक्रेताओं, एंबुलेंस चालकों व अन्यों लोगों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ओवरचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए थे। ऐसे ही एक मामले में मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने एक एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह मुखर्जी नगर के एक अस्पताल से निगम बोध घाट (छह किलोमीटर) तक शव पहुंचाने के 14 हजार रुपये मांग रहा था। आरोपी की पहचान कांधी लाल (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की एंबुलेंस भी जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि शनिवार को एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि न्यू लाइफ अस्पताल से निगम बोध घाट तक के आरोपी एंबुलेंस चालक 14 हजार रुपये वसूल रहा है। सूचना मिलते ही फौरन थाना प्रभारी करण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही महेश को नकली ग्राहक बनाकर एंबुलेंस चालक को कॉल की गई। उससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद शव को निगमबोध घाट पहुंचाने के बारे में पूछा गया। आरोपी ने बातचीत के बाद 14 हजार रुपये की स्लिप काट दी। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी कांधी लाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन जारी है।

ईएसआई अस्पताल ओखला से एम्स मरीज पहुंचाने के मांग रहा था 9000, गिरफ्तार

ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मरीज के परिजनों से ईएसआई अस्पताल ओखला से कोविड मरीज को एम्स पहुंचाने के बदले नौ हजार रुपये मांगने वाले एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बबलू (22) के रूप में हुई है। पीड़ित सैयद शाहनवाज मियां नूरी ने शनिवार को ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एंबुलेंस चालक की शिकायत की थी।

पुलिस ने फौरन एक टीम का गठन किया। इसके बाद एक नकली ग्राहक बनकर पुलिस कर्मी ने कॉल किया। मरीज को ईएसआई अस्पताल से एम्स शिफ्ट करने की बात की गई। आरोपी ने दस किलोमीटर के नौ हजार रुपये मांगे जो सौदेबाजी के बाद छह हजार रुपये में तय हो गया। रुपये देते समय आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मेडिकल स्टोर मालिक चार गुना महंगा सामान बेचने के आरोप में गिरफ्तार
दक्षिण-पूर्व जिला की जामिया नगर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक को चार गुना महंगा सामान बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की दुकान से तीन ऑक्सीजन फ्लो मीटर, दो वाटर नोजिल, 18 ऑक्सीजन पंप बरामद किए हैं। पुलिस ने एडवांस मेडिकल होम केयर के मालिक सुधीर गहलोत (39) को गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवार के साथ मोहन गार्डन, उत्तम नगर में रहता है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महामारी के दौरान इसकी जरूरत से जुड़े उपकरण महंगे बेच रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास एक नकली ग्राहक भेजा। आरोपी ने ऑक्सीजन फ्लो मीटर चार गुना महंगा दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रंगे  हाथों पकड़ लिया। आरोपी ग्रेजुएट है। महामारी के दौरान जल्दी रुपये कमाने के लिए आरोपी मेडिकल स्टोर पर महंगा सामान बेच रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed