फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Allegations and counter-allegations for stopping the car of Delhi government minister Satendra Jain

दिल्ली : आप का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया सतेंद्र जैन की कार पर हमला, भाजपा ने किया खारिज

Mon, 07 Mar 2022 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 01:37 AM IST
सार

स्थानीय भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में अपना स्पष्टीकरण दिया है। 

विज्ञापन
Allegations and counter-allegations for stopping the car of Delhi government minister Satendra Jain
सीवर लाइन उद्घाटन अवसर पर मंत्री सतेंद्र जैन... - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन की कार को रोकने को लेकर आम आदमी पार्टी ने हमले का आरोप लगाया है। उधर स्थानीय भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में अपना स्पष्टीकरण दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले आप ने कहा कि भाजपा को अहसास हो गया है कि वह आगामी निगम चुनाव हारने वाली है इसलिए खिसियाकर हमला कराया गया है। उधर भाजपा ने इस आरोप को निराधार बताया है। भाजपा का कहना है कि छावला के लोगों ने आप की नई शराब नीति का विरोध करने के लिए मंत्री के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कल छावला के गोयला विहार में सीवर लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर जैन ने कहा कि नजफगढ़ में यह सीवर लाइन 76 कॉलोनियों और गांवों को कवर करेगी। 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सीवर लाइन का काम एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर द्वारका जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन सीवर लाइन का उद्घाटन करने गोयला विहार पहुंचे थे। गोयला विहार इलाके में आयोजित कार्यक्रम में थाना स्तर पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात थे। हालांकि इस कार्यक्रम की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के बाद सतेंद्र जैन कार्यक्रम स्थल से निकल गए। गोयला डेयरी नाले को पार करने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करने लगे  और उनकी कार को रोकने की कोशिश की। पास के पुलिस पिकेट तैनात कर्मचारी वहां पहुंचे और तुरंत प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। 


उसके बाद मंत्री वहां से चले गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद के छावला और सेक्टर 23 द्वारका के थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed