फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Akbar says woman accuse is unable to prove her allegation

पूर्व मंत्री अकबर ने कहा आरोपों को साबित करने में असफल रही है आरोपी महिला

Wed, 13 Jan 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Akbar says woman accuse is unable to prove her allegation
नई दिल्ली। आरोपी महिला पत्रकार इन आरोपों को साबित करने में नाकाम रही हैं कि उन्होंने 20 साल पहले उनके साथ यौन दुराचार किया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने मानहानि मामले में अदालत के समक्ष मंगलवार को यह तर्क रखा। अदालत अकबर पर यौन दुराचार का आरोप लगाने के लिये महिला पत्रकार के खिलाफ मानहानि मामले पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

राउज एवेन्यू अदालत में अतिरिक्त मुख्य मैट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार के समक्ष एमजे अकबर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा ने कहा आरोपी महिला ये साबित नहीं कर पाई कि उसकी मुलाकात उनके मुवक्किल से कब कहां हुई यह साबित नहीं कर पाई। आरोपी महिला ने अपने आरोप साबित नहीं किये हैं। उसने टेलीफोन, कार पार्किंग और सीसीटीवी रिकॉर्ड नहीं दिखाए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष लूथरा ने कहा कि महिला के बयान और उनकी कहानी कल्पना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि उसने एक झटके में उनके मुवक्क्लि की 50 साल की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया। अदालत ने अब मामले की सुनवाई 14 जनवरी तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर ने 15 अक्टूबर 2018 को महिला पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। इसके बाद, 17 अक्टूबर 2018 को उन्होंने केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed