फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Akbar levelled defamation charges under conspiracy

साजिश के तहत एमजे अकबर ने किया आपराधिक मानहानि का मुकदमा

Mon, 14 Sep 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Akbar levelled defamation charges under conspiracy
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने सोची समझी साजिश के तहत महिला पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया ताकि वह डर जाए। यह दलील एमजे अकबर मानहानि मामले में आरोपी महिला पत्रकार ने सोमवार को अदालत में दी। महिला पत्रकार ने मीटू अभियान के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद अकबर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन

राउज एवेन्यू कोर्ट के एसीएमएम विशाल पाहूजा के समक्ष महिला पत्रकार ने अपनी वकील रिबैका जौन के माध्यम से कहा कि 14 से अधिक महिलाओं ने एमजे अकबर पर मीटू आंदोलन के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये लेकिन उन्होंने सोची समझी साजिश के तहत केवल उनकी मुव्वकिल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने उसे खास तौर पर निशाना बनाया है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष की वकील ने कोर्ट से कहा या तो एमजे अकबर पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं? या फिर सभी आरोप सही हैं? साल 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान महिला पत्रकार ने ही सबसे पहले एमजे अकबर पर लगभग 20 साल पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद एमजे अकबर ने 17 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed