फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ajay Kumar Lallu said Congress will get a clear majority in UP BJP will not be able to cross even 30 seats

UP Election 2022: अजय कुमार लल्लू बोले- यूपी में कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत, भाजपा 30 सीट भी नहीं कर पाएगी पार

Sun, 14 Nov 2021 05:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 05:24 PM IST
सार

पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में लल्लू ने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन उत्तर प्रदेश में छोटे दलों के लिए इसके दरवाजे खुले हैं।

विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu said Congress will get a clear majority in UP BJP will not be able to cross even 30 seats
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों को पार नहीं कर पाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी को केवल चुनाव लड़ने में दिलचस्पी है, न कि लोगों के मुद्दों के लिए जमीन पर संघर्ष करने में। कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश में एकमात्र विकल्प बन गई है।
विज्ञापन


पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में लल्लू ने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन उत्तर प्रदेश में छोटे दलों के लिए इसके दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस वास्तविक उद्देश्यों के लिए संघर्ष कर रही है। सपा और भाजपा नूरा-कुश्ती कर रही हैं जो खत्म हो जाएगी। कांग्रेस, सपा और सपा के साथ में आने पर भी भाजपा को नहीं हरा पाने संबंधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खबरों में आये बयान पर लल्लू ने दावा किया कि भाजपा 30 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, जब आदर्श आचार संहिता लग जाएगी तो भाजपा नेताओं को वोट मांगने तो निकलने दीजिए। फिर देखिए क्या होता है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सवाल पूछेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed