{"_id":"6027e8f58ebc3ee922346592","slug":"air-quality-reached-very-poor-category-in-delhi-and-severe-recorded-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बहुत खराब व एनसीआर में गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सोमवार से सुधार की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बहुत खराब व एनसीआर में गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सोमवार से सुधार की संभावना
Sat, 13 Feb 2021 08:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा की शांत गति का वायु गुणवत्ता पर भी सीधे तौर पर असर पड़ रहा है। यही वजह है कि जहां दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रही वहीं, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इसके अलावा नोएडा की हवा भी बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हुई है। रविवार को भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 334 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा गाजियाबाद की हवा 401 के आंकड़े के साथ सबसे दमघोंटू दर्ज की गई। वहीं, अन्य शहरों ने भी बहुत खराब श्रेणी का दामन थामे रखा।
विज्ञापन
सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स में खास बदलाव न होने की वजह से वायु गुणवत्ता में भी सुधार न होने की संभावना है। इस वजह से दिल्ली का प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा। इसके बाद सोमवार से वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने व हवा की रफ्तार बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता में भी सुधार की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 186 व पीएम 2.5 का स्तर 99 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-334
फरीदाबाद-362
गाजियाबाद-401
ग्रेटर नोएडा-363
गुरुग्राम-310
नोएडा-386