{"_id":"60d21bd58ebc3e94c43011ac","slug":"aimms-health-employees-set-example-of-humanity-patient-financial-condition-was-weak-helped-by-collecting-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की मिसाल: मरीज की आर्थिक स्थिति थी कमजोर, एम्स कर्मचारियों ने पैसे जमा कर की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की मिसाल: मरीज की आर्थिक स्थिति थी कमजोर, एम्स कर्मचारियों ने पैसे जमा कर की मदद
Tue, 22 Jun 2021 10:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:50 PM IST
सार
एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि अस्पताल के एक वार्ड में एक मरीज भर्ती था। उसके घर में सिर्फ विधवा मां हैं और कोविड में उनकी भी नौकरी चली गई थी। मरीज के पास कोई बीपीएल कार्ड नहीं था।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली, फाइल फोटो
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए कर्मचारियों ने पैसा इकट्ठा कर सक्शन मशीन उपलब्ध कराई है। मरीज को घर के लिए इस मशीन की जरूरत थी, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि अस्पताल के एक वार्ड में एक मरीज भर्ती था। उसके घर में सिर्फ विधवा मां हैं और कोविड में उनकी भी नौकरी चली गई थी। मरीज के पास कोई बीपीएल कार्ड नहीं था। अस्पताल से छुट्टी के बाद डॉक्टरों ने मरीज को सक्शन मशीन का प्रयोग करने को कहा था, लेकिन उसके पास इसको खरीदने के पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
वार्ड में तैनात ओटी टेक्नीशियन आशीष भार्गव ने अन्य साथियों की मदद से पैसे इकट्ठे किए और इस मरीज को यह समान उपलब्ध कराकर मानव सेवा में योगदान दिया।
विज्ञापन