फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS will remove temporary huts from campus

Delhi News: एम्स हटाएगा परिसर से अस्थायी झोपड़ियां

Mon, 01 May 2023 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
AIIMS will remove temporary huts from campus
एम्स हटाएगा परिसर से अस्थायी झोपड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स अपने परिसर स्थित शिव रोड के किनारे बनी अस्थायी झोपड़ियों को हटाएगा। इस संबंध में एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शवगृह के पीछे शिवा रोड के किनारे बिजली सबस्टेशन की तरफ बहुत सारी अस्थायी झोपड़ियां मौजूद हैं। ऐसा लगता है कि अतीत में एम्स नई दिल्ली में काम करने वाले विभिन्न ठेकेदारों ने इन झोपड़ियों का निर्माण अवैध रूप से किया है। एम्स परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे तुरंत हटाने की जरूरत है। इसके अलावा ट्रक लॉन्ड्री के सामने भी दिक्कत है, जिससे सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो रहा है। एम्स के शवगृह में आने वाले लोगों को उक्त सड़क पर खड़ा होना पड़ता है और साथ ही शवगृह के पास उनके लिए कोई उपयुक्त प्रतीक्षालय नहीं होता है। ऐसे में इन अस्थायी झोपड़ियों को तुरंत हटाया जाएगा। लॉन्ड्री और शवगृह के बीच सड़क को जोड़ने के लिए शिवा रोड से एक पहुंच बनाई जाएगी। इसके अलावा, लगभग एक अस्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र भी बनाया जाएगा। मुर्दाघर और लॉन्ड्री बिल्डिंग के बीच 20-30 पैक्स क्षमता बनाई जाएगी ताकि शवगृह में आने वाले आगंतुक वहां प्रतीक्षा कर सकें। यहां पर प्रतीक्षा करने वालों के लिए पीने का पानी, शौचालय आदि की सुविधा होगी और उक्त क्षेत्र की सुरक्षा सीसीटीवी कवरेज द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed