फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS will look for elderly people for vaccination, today the vaccine will be done at Rajghat

दिल्ली : टीकाकरण के लिए बुजुर्गों की तलाश करेगा एम्स, राजघाट पर लगेगा टीका

Sat, 19 Feb 2022 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 02:44 AM IST
सार

जीरिएट्रिक विभाग की पहल। दिल्ली के सभी 70 वृद्धाश्रमों में करेंगे जांच।

विज्ञापन
AIIMS will look for elderly people for vaccination, today the vaccine will be done at Rajghat
demo pic - फोटो : Istock

विस्तार

कोरोना महामारी का ज्यादा जोखिम उम्रदराज लोगों पर होता है। इनका टीकाकरण पूरा करने के लिए पिछले एक वर्ष से देशभर में प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अभी भी काफी लोग इससे दूर हैं। कई बुजुर्गों ने तो एक भी खुराक नहीं ली है। इन्हीं लोगों की पहचान करने और इन्हें टीका उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पहल शुरू की है। 

विज्ञापन


इसके तहत शनिवार को एम्स से डॉक्टरों की टीम दिल्ली में जगह-जगह वृद्धाश्रम का दौरा करेगी और उन बुजुर्गों की तलाश करेगी जिनका टीकाकरण अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


एम्स के जीरिएट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रसून चटर्जी ने बताया कि देश में पिछले वर्ष से कोरोना टीकाकरण चल रहा है। अधिकांश आबादी पहली खुराक ले चुकी है, लेकिन काफी लोग पहचान पत्र के अभाव में टीकाकरण नहीं करा पाए हैं। हालांकि, इन लोगों का टीकाकरण करने का भी नियम है। बावजूद, कुछ लोगों को एक भी खुराक नहीं मिलने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए एम्स ने राजधानी के सभी 70 वृद्धाश्रमों में जाकर इन लोगों की पहचान करने और उनका टीकाकरण करने का बीड़ा उठाया है। बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए अलग-अलग स्थानों पर न भटकना पड़े, इस बात को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण के लिए केवल एक ही स्थान को चिह्नित किया गया है। 

राजघाट पर होगा टीकाकरण
वृद्धाश्रमों से बुजुर्गों की तलाश के बाद इन्हें शनिवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पर टीकाकरण किया जाएगा। दूसरी खुराक का वक्त आने पर भी इसी तरह इनका टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति का पंजीयन कोविन वेबसाइट पर होगा। टीकाकरण के लिए पहचान पत्र अनिवार्य नहीं है।


अभी तक लग चुकी इतनी खुराक
राजधानी में अभी तक कोरोना की 3,08,47,816 डोज दी जा चुकी हैं। इसमें से बीते 24 घंटे में 69,379 लोगों को टीका लगाया है। पहली डोज प्राप्त करने वाले 9251 और दूसरी डोज प्राप्त करने वाले 55787 लोग हैं। 15 से 17 वर्ष के आयु वाले 29,983 बच्चों को कोरोना को टीका दिया गया है। वहीं, इस आयु के अब तक 12,97,258 का टीकाकरण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed