फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS will get a new director in a week Committee has stamped on the last names

एक सप्ताह में एम्स को मिलेगा नया निदेशक: समिति ने अंतिम नामों पर लगाई मुहर, सूची मंत्रालय को सौंपी

Mon, 07 Mar 2022 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Mar 2022 11:39 PM IST
सार

जानकारी मिली है कि अगले एक सप्ताह में नए निदेशक की घोषणा हो सकती है। समिति के एक सदस्य ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि इस बार भी दिल्ली एम्स से ही जुड़ा नया निदेशक मिल सकता है। 

विज्ञापन
AIIMS will get a new director in a week Committee has stamped on the last names
फाइल फोटो - फोटो : फाइल

विस्तार

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को जल्द ही नया निदेशक मिलने जा रहा है। नए निदेशक की नियुक्ति के लिए समिति ने अंतिम नामों पर मुहर लगाई है जिसकी सूची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में समिति की बैठक के बाद सूची तैयार हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि अगले एक सप्ताह में नए निदेशक की घोषणा हो सकती है। समिति के एक सदस्य ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि इस बार भी दिल्ली एम्स से ही जुड़ा नया निदेशक मिल सकता है। उन्होंने किसी भी नाम को सार्वजनिक नहीं किया लेकिन संकेत में कहा है कि चार में से दो नाम एम्स के बाहर से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


जबकि दो आवेदन एम्स से हैं जो वर्तमान में अलग अलग विभागों में कार्यरत हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि नए निदेशक का अंतिम फैसला उच्च स्तर पर लिया जाना है। ऐसे में सार्वजनिक घोषणा होने तक किसी भी दावेदारी को अंतिम नहीं मानी जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बीते महीने ही नए निदेशक पद के लिए आए आवेदनों में से अंतिम नाम तय करने के लिए एक समिति का गठन किया था। इसमें दिल्ली विवि के कुलपति के अलावा प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार तक शामिल थे। पद के लिए करीब 31 आवेदनों को समिति के समक्ष रखा गया जिनमें 14वें निदेशक के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ानी थी। 

निदेशक पद के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 25 नवंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया था। इस पद के लिए डॉक्टर का 25 साल का अनुभव और कम से कम 10 साल शोध-अनुसंधान व शैक्षणिक कार्य भी होना जरूरी है। वर्तमान में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल आगामी 23 मार्च को पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed