फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AI conference begins today, advice on using alternative routes

Delhi News: एआई सम्मेलन का आज से आगाज, वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह

Sun, 15 Feb 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
AI conference begins today, advice on using alternative routes
ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की योजना बनाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन भारत मंडपम में होने जा रहा है। इस समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और उच्च पदस्थ अंतरराष्ट्रीय अधिकारी शामिल होंगे।
ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की योजना बनाई है। इस दौरान भारी ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इस समिट के कारण मथुरा रोड, भारत-भारती मार्ग, जनपथ, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, सरदार पटेल मार्ग मार्ग बंद रहेगा। इसके अलावा, शांति पथ, सत्या मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, सी-हेक्सागन, कर्तव्य पथ, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अरबिंदो मार्ग (एम्स से तुगलक रोड तक), एनएच-48 (रंगपुरी से धौला कुआं तक) जैसे प्रमुख रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा, भैरो मार्ग और मथुरा रोड के कुछ हिस्से वीवीआईपी गाड़ियों के गुजरने के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, दिल्ली से गुजरने वाली गाड़ियों को पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी। यदि आपको एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है, तो यात्रा पहले से ही प्लान करना होगा और वैकल्पिक रास्तों का चयन करना होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए यात्री आश्रम चौक से रिंग रोड होते हुए राजघाट और जेएलएन मार्ग की तरफ जा सकते हैं, जबकि ओल्ड दिल्ली स्टेशन जाने वाले यात्री आश्रम से रिंग रोड और एसपी मुखर्जी मार्ग का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रास्तों का करें उपयोग

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए यात्री एम्स, रिंग रोड और आश्रम से मथुरा रोड होते हुए पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, जो गुरुग्राम से टी-3 जा रहे हैं, एनएच 48 से यूईआर-II और सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। द्वारका से एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सेक्टर-22 से यूईआर-II टनल का रास्ता ले सकते हैं, जबकि साउथ दिल्ली से यात्री एम्स से रिंग रोड होते हुए आरटीआर मार्ग और संजय टी-पॉइंट से सर्विस रोड एनएच-48 तक जा सकते हैं। उत्तर व पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वाले यात्री पंजाबी बाग से राजा गार्डन और पंखा रोड होते हुए द्वारका और यूईआर-II टनल का रास्ता ले सकते हैं। इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करके यात्री बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।




बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों के लिए खास इंतजाम



बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। 10 स्कूल अटल आदर्श तिलक मार्ग, बापू धाम, एपीजे लेन, नवयुग विनय मार्ग, किचनर रोड, पंडारा रोड के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नोडल अफसर तैनात किए हैं। अभिभावक स्कूलों से संपर्क करके सही रूट और नोडल अफसर का नंबर प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन विशेषकर मेट्रो का इस्तेमाल करें। सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें और किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed