{"_id":"68a7300d1c7bbb4c65031624","slug":"again-50-schools-received-bomb-threats-ashram-news-c-340-1-del1011-101923-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फिर मिली 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फिर मिली 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
किसी भी स्कूल में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, कई स्कूलों में बच्चों को भेज दिया गया था घर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लगातार चौथे दिन दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि किसी भी स्कूल में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। काफी स्कूलों में बच्चों को घर भेज दिया गया था।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया, बृहस्पतिवार सुबह 6:35 बजे से 7: 48 बजे के बीच दिल्ली के छह स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। इसके बाद पता चला कि अन्य स्कूलों में भी धमकी भरे मेल मिले हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके जिले में 16 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, उनके यहां कुछ स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं। सभी जगह सघन तलाशी अभियान चलाया गया था।
धमकी भरे मेल मिलने के बाद पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल परिसर में पहुंचे थे। सोमवार को दिल्ली के 32 स्कूलों को ऐसी ही धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी निकलीं। बुधवार को करीब 50 स्कूलों को ई-मेल के जरिए फिर से बम की धमकी मिली।
विज्ञापन
धमकी भरे मेल आने से अभिभावक डरे
स्कूलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिलने से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
आप ने निशान साधा-
दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह एक सिलसिला बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां जागने का नाम नहीं ले रही हैं। इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों में खौफ का माहौल है. बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।