{"_id":"6239206237806e7dc76fe417","slug":"after-scanning-cctv-for-50-km-two-miscreants-were-caught-looting-for-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 50 किलोमीटर तक सीसीटीवी खंगालकर दो बदमाशों को दबोचा, मौज-मस्ती के लिए कर रहे थे लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 50 किलोमीटर तक सीसीटीवी खंगालकर दो बदमाशों को दबोचा, मौज-मस्ती के लिए कर रहे थे लूटपाट
Tue, 22 Mar 2022 06:33 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:33 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में छावला इलाके में कार सवार बदमाशों के लूटपाट करने की घटनाओं की जांच जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
50 किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर द्वारका जिला पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश लूटी हुई कार से वारदात को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार एक बदमाश पर हरियाणा में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। दोनों बदमाश मौज मस्ती और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट की दो और गंभीर चोट पहुंचाने का एक मामला सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गोपाल नगर निवासी आशीष और प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में छावला इलाके में कार सवार बदमाशों के लूटपाट करने की घटनाओं की जांच जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपी गई थी। उपनिरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की और घटनास्थल से करीब पचास किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
बदमाशों की पहचान करने के बाद पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। 19 मार्च को पुलिस को छावला इलाके में वर्ना कार से बदमाशों के आने की जानकारी मिली। पुलिस घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। बदमाशों ने बताया कि मौज मस्ती और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वारदात करने के लिए उनलोगों ने एक कार लूटी थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आशीष पर हरियाणा में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। वह शराब पीने का आदी है। वहीं प्रवीण बेरोजगार है और उसने ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा का आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन