{"_id":"621b8bf854aa6a7f3d72eac5","slug":"african-national-arrested-with-heroin-worth-30-million-used-to-buy-from-foreign-supplier-and-sell-to-customers-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तीन करोड़ की हेरोइन के साथ अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, विदेशी आपूर्तिकर्ता से खरीदकर एनसीआर में ग्राहकों को बेचता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तीन करोड़ की हेरोइन के साथ अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, विदेशी आपूर्तिकर्ता से खरीदकर एनसीआर में ग्राहकों को बेचता था
Sun, 27 Feb 2022 09:42 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:42 PM IST
सार
द्वारका जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की नारकोटिक्स दस्ता नशीली प्रदार्थ की तस्करी में लिप्त विदेशी नागरिक पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका जिला पुलिस ने तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी आपूर्तिकर्ता से हेरोइन लेकर उसे दिल्ली एनसीआर में बेच रहा था। पुलिस आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
द्वारका जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की नारकोटिक्स दस्ता नशीली प्रदार्थ की तस्करी में लिप्त विदेशी नागरिक पर निगरानी रख रही है। 25 फरवरी को हवलदार दिनेश को एक तस्कर के बारे में जानकारी मिली। विदेशी नागरिक हेरोइन की खेप लेकर ग्राहक को देने आ रहा है। पुलिस टीम ने बिंदापुर इलाके के सेवक पार्क के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तलाशी में इसके पास से एक पॉलिथीन मिला। जिसमें तीन सौ ग्राम हेरोइन थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब्त हेरोइन की कीमत तीन करोड़ आंकी गई है। आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी केनेचुकवु ओकाफोर के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है और इस धंधे से जुड़ा है। वह उत्तम नगर में रहने वाले एक विदेशी नागरिक से हेरोइन खरीदने के बाद उसे दिल्ली एनसीआर ने अपने ग्राहक को बेचता है। पुलिस उसके निशानदेही पर ड्रग देने वाले की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन