फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission will be done through CUET in 50 universities

CUET : आईआईएमसी और अंबेडकर विश्वविद्यालय में भी सीयूईटी से मिलेगी सीट, यूजीसी को दी सहमति

Wed, 01 Jun 2022 05:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 05:22 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 50 विश्वविद्यालयों ने सीयूईटी पीजी 2022 की मेरिट स्कोर से सीट देने का फैसला लिया है। सभी पचास विश्वविद्यालयों ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी मेरिट से दाखिले को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सहमति दे दी है।  

विज्ञापन
Admission will be done through CUET in 50 universities
CUET 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईएमसी दिल्ली, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली, संस्कृत यूनिवर्सिटी मथुरा समेत आठ यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी पीजी) 2022 की मेरिट से सीट मिलेगी।

विज्ञापन

 
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 50 विश्वविद्यालयों ने सीयूईटी पीजी 2022 की मेरिट स्कोर से सीट देने का फैसला लिया है। सभी पचास विश्वविद्यालयों ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी मेरिट से दाखिले को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सहमति दे दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार के मुताबिक, आईआईएमसी  दिल्ली, गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा, डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली, संस्कृत यूनिवर्सिटी मथुरा, अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डीज, लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम के विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी 2022 के मेरिट स्कोर से दाखिला देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह विश्वविद्यालय हुए शामिल  
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, कश्मीर, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी दिल्ली, बाबा साहिब अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ आदि शामिल है।
 
छात्रों को सबसे अधिक लाभ 
यूजीसी अध्यक्ष प्रो. कुमार कहते हैं कि  50 विश्वविद्यालय एक ऑनलाइन आवेदन पत्र और एक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम से स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला देंगे। इसका सबसे अधिक लाभ छात्रों को ही होगा। पहले अलग-अलग आवेदन पत्र और प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती थी। अब एक आवेदन पत्र से  उन पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही अच्छे विश्वविद्यालयों में अलग-अलग कोर्स की जानकारी मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed