फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission through Distance mode in Jamia last day today

जामिया : डिस्टेंस मोड से एमबीए-बीएड में आवेदन का आज अंतिम दिन

Sun, 21 Jul 2019 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Admission through Distance mode in Jamia last day today
जामिया : डिस्टेंस मोड से एमबीए-बीएड में आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग (सीडीओएल) में जुलाई सत्र के तहत एमबीए, बीएड के अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में भी पढ़ाई का मौका उपलब्ध करवा रहा है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत एमबीए और बीएड प्रोग्राम के अलावा अन्य डिग्री प्रोग्राम में भी रेगुलर कॉलेजों की तर्ज पर सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई होगी। जामिया में दाखिला आवेदन पत्र भरने का सोमवार को आखिरी मौका है।
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, सीडीओएल से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जुलाई 2019 सत्र से सबसे डिमांड में रहने वाले बीए जनरल प्रोग्राम की पढ़ाई की भी अनुमति दे दी है। जुलाई 2019 सत्र से सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर सिस्टम से दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। पोस्ट ग्रेजुएट के सभी अध्ययन कार्यक्रम, सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर और यूनिवर्सिटी के सामान्य मोड प्रोग्राम की तर्ज पर पाठ्यक्रम परीक्षा आयोजित होगी, जबकि अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम सालाना आधार पर ही होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में विद्यार्थियों को एमबीए, एमए-इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, एजुकेशन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की पढ़ाई का मौका मिल रहा है। छात्र अधिक जानकारी के लिए जामिया की वेबसाइट https://www.jmi.ac.in/studyatjamia/admission से अधिक जानकारी व आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएड और एमबीए में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर
बीएड और एमबीए प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। 3 अगस्त को एमबीए और 4 को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्नातक डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। 2 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को पूरी करने की अवधि 5 साल रहेगी, जबकि 20 हजार फीस (सालाना) होगी। एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्नातक डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। 4 से 10 सेमेस्टर के प्रोग्राम में 25 हजार रुपये फीस देनी होगी। दोनों प्रोग्राम में प्रवेश परीक्षा केंद्र जामिया कैंपस में ही बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 से 6 साल में स्नातक डिग्री की पढ़ाई कर सकते हैं पूरी
बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीआईबीएफ में दाखिला 12वीं कक्षा के आधार पर मिलेगा। 3 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को पूरी करने की अवधि 6 वर्ष रहेगी। बीए व बीकॉम में 7200, बीबीए व बीसीआईबीएफ में 8800 रुपये फीस (सालाना) होगी। एमए-कॉमर्स, 2 से 5 साल की अवधि में पूरा करना होगा और 12 हजार रुपये फीस (सालाना) लगेगी। इसके अलावा एमए-एजुकेशन, एमए-हिंदी, एमए-हिस्ट्री, एमए-पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए-पॉलिटिकल साइंस, एमए-साइकोलॉजी, मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एमए-इंग्लिश को सेमेस्टर में पूरा करना होगा। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन गाइंडेंस एंड काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन एर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, सर्टिफिकेट इन इंफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन कंप्यूटर हाडवेयर इन नेटवर्क टेक्नोलॉजी की पढ़ाई का भी मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed