{"_id":"60eb79f5f8eb4836310a6161","slug":"admission-in-delhi-university-may-start-in-the-first-week-of-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय : अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं दाखिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय : अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं दाखिले
Mon, 12 Jul 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:38 AM IST
सार
- दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में हो रही है देरी, अगले सप्ताह दाखिले को लेकर स्थिति होगी स्पष्ट
- पहले जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई गई थी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्याल के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं। इसकी तैयारी चल रही है। सीबीएसई के रिजल्ट 31 जुलाई तक ही आएंगे, वहीं अभी कॉमन एंट्रेस टेस्ट को लेकर शिक्षा मंत्रालय से निर्देश नहीं मिले हैं। जिसके कारण दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है। पहले जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दाखिले शुरू करने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते साल जून में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बाद में आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया था। डीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी. जोशी ने बताया कि ऐसी संभावना है कि दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त के शुरुआती सप्ताह से शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि इस बार दाखिले शुरू करने में देरी हुई है। लेकिन अगस्त में ऐसी संभावना है कि हम एक स्तर तक प्रक्रिया को शुरू कर दें। दाखिला प्रक्रिया को लेकर आने वाले सप्ताह में काफी स्पष्टता आ जाएगी। जिसके बाद डीयू आगे की प्रक्रिया को शुरू कर देगा।
विज्ञापन
दरअसल दाखिला प्रक्रिया शुरू करने में एक बड़ा कारण सीबीएसई के रिजल्ट मे देरी बन रहा है। 31 जुलाई से पहले सीबीएसई के रिजल्ट नहीं आएंगे। वहीं डीयू अन्य राज्य बोर्डों के रिजल्ट का भी इंतजार कर रहा है। साथ ही अभी कॉमन एंट्रेस टेस्ट पर भी कुछ फैसला नहीं हो सका है। डीयू में इस बार स्नातक कोर्सेज की लगभग 70 हजार से अधिक सीटें हैं। डीयू में अभी यूजी कोर्सेज में दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर मेरिट के हिसाब से किए जाते हैं। वहीं 9 प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर होते हैं।
विज्ञापन
डीयू ने इस बार कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर दाखिला करने की तैयारी की है। लेकिन अब तक मंत्रालय से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि कॉमन एंट्रेस से दाखिले होंगे या पहले की तरह कट ऑफ से ही दाखिले लिए जाएंगे।