फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   actress sejal life story who had fled from home to Mumbai at the age of 16, opened her fortune in two years

16 साल की उम्र में घर से भाग कर मुंबई आ गई थी ये अभिनेत्री, दो साल में खुली किस्मत

Sat, 24 Oct 2020 10:39 PM IST
anand anand अमर उजाला
अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 24 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
actress sejal life story who had fled from home to Mumbai at the age of 16, opened her fortune in two years
सेजल शाह

अभिनेत्री सेजल शाह छह साल से मुंबई में स्ट्रगल कर रही थीं मगर बीते दो साल में उनकी किस्मत खुली। अभिनेत्री बनना उनका सपना था। सेजल ने एक समय मुंबई के फुटपाथों पर रातें काटी हैं और वड़ा-पाव-समोसे खाकर दिन गुजारे हैं। मगर बाद में किस्मत ने दरवाजे खोले। जिस ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी में उन्हें काम मिला, वहीं मॉडल को-ऑर्डिनेटर ने उन्हें एक फोटोग्राफर के लॉन्जरी शूट में भेजा। फोटोग्राफर ने उनके लुक्स और फिगर को पसंद किया। इसके बाद सेजल आगे बढ़ती गईं। उन्होंने कई फैशन डिजाइरों के लिए रैंप पर लॉन्जरी वॉक किए। फोटो और वीडियो शूट कराए। फिर उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर मौका मिला। अभी तक सेजल की मेरे हस्बैंड की दुल्हनिया, वेडिंग नाइट्स और गन पॉइंट नाम की सीरीज आ चुकी हैं। पिछले दिनों एक कनाडाई ऐप के लिए सेजल ने वेबसीरीज शूट की। उनकी एक और वेबसीरीज 'देवदासी' रिलीज को तैयार है।

विज्ञापन


सेजल बताती हैं कि वह रतलाम (मध्यप्रदेश) जैसे छोटे रूढ़ीवादी शहर से हैं। वह पारंपरिक परिवार में बंदिशों के बीच पली-बढ़ीं। जहां बाहर खेलना, घूमना और हाई-स्कूल की पढ़ाई करना वर्जित था। सेजल बगावती तेवरों वाली थी। जब परिवार में किसी ने उन्हें समझने की कोशिश नहीं की तो वह 16-17 साल की उम्र में घर से भाग कर मुंबई आ गई। सेजल का सपना बॉलीवुड सितारों के साथ काम करना नहीं है, बल्कि वह अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं। वह कहती हैं संजय लीला संभाली के साथ काम करना मेरा ड्रीम है। मैं ऐसी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं जिनमें हमारे इतिहास और संस्कृति को दिखाया जाए। मैं खुद भी ऐतिहासिक फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती हूं।
विज्ञापन


सेजल शाह अब फिल्मों में कदम रख रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ऑल लेडीज डू इट 10 नवंबर को ओटीटी नूफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 1960-70 के मशहूर इटैलियन फिल्मकार टिंटो ब्रास की क्लासिक कही जाने वाली ऑल लेडीज डू इट से प्रेरित इस हिंदी फिल्म में सेजल ने ऐसी युवती की भूमिका निभाई है जो पति के साथ मिलकर एक युवक का शिकार करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इटैलियन इरॉटिक फिल्म को भारतीय रंग-रूप में ढालने पर सेजल बताती हैं कि कहानी में मेरे किरदार को हमने ऐसे गढ़ा है कि यहां मैं वेस्टर्न लुक में भी हूं और मैंने साड़ी भी पहनी है। फिल्म के निर्देशक अखिल गौतम हैं। सेजल ऐसे काम करना चाहती हैं जो नई पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। लड़कियां उन्हें देख कर निडर बनें और दकियानूसी सोच के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed