फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Actress Aisha Sharma accuses Delhi Airport security staffs for  harassing her during checkin

दिल्ली: एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान अभिनेत्री के साथ बदतमीजी, सुरक्षाकर्मियों पर लगाए आरोप

Mon, 20 Sep 2021 03:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

अभिनेत्री ने लिखा कि जब मैंने उनसे इस मामले को खत्म करने को कहा तो उनका जवाब था कि मैडम मामलों का निपटारा ऐसे नहीं किया जाता है। हम आपको ब्लैक लिस्ट करके आपके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।
 

विज्ञापन
Actress Aisha Sharma accuses Delhi Airport security staffs for  harassing her during checkin
अभिनेत्री आयशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हवाईअड्डे पर जांच के दौरान अभिनेत्री आयशा शर्मा ने सुरक्षा एजेंसियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर पूरी कहानी बताई है।

विज्ञापन


आयशा शर्मा गो फ्लाइट एयरवेज की उड़ान के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंची थीं। आरोप है कि जांच के क्रम में बैग से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री निकाले जाने के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनसे बहस की। सुरक्षा कर्मियों ने उनके बैग से सभी सामान बाहर निकालने को कहा और उसकी दोबारा जांच की। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने उनका फूड कोर्ट तक पीछा किया और अपशब्द भी कहे। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


अभिनेत्री बोलीं- यह मानसिक प्रताड़ना है
आयशा ने पूरी बात बताने के बाद यह भी लिखा कि ऐसा कभी नहीं होता कि मैं नियमों का पालन नहीं करती। न ही मैं वैसी हूं जो कभी सार्वजनिक रूप से अपनी कहानियां सुनाती हूं, लेकिन आज की घटना दबंगई और मानसिक प्रताड़ना का मामला है। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ऊंची और सख्त आवाज में मुझसे बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि जब मैंने उनसे इस मामले को खत्म करने को कहा तो उनका जवाब था कि मैडम मामलों का निपटारा ऐसे नहीं किया जाता है। हम आपको ब्लैक लिस्ट करके आपके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।




हवाईअड्डा प्रशासन ने खेद जताया
अभिनेत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। आप पूरा विवरण हमें मैसेज करें, ताकि आपकी मदद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed