फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Action will be taken on pasting campaign material on walls corporation took challenge before elections

दिल्ली: दीवारों पर प्रचार सामग्री चिपकाने पर होगी कार्रवाई, चुनाव से पहले निगम ने ली चुनौती

Sat, 05 Mar 2022 09:07 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 09:07 PM IST
सार

निगम अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए शहर को विशेष तौर पर चमकाया जा रहा है, ये मेहनत ऐसे बर्बाद नहीं होने दी जाएगी। दीवारों को साफ व आकर्षक बनाया गया है, वहां किसी ने पोस्टर लगाए तो ऐसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Action will be taken on pasting campaign material on walls corporation took challenge before elections
mcd

विस्तार

सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर पोस्टर, बिल और प्रचार सामग्री चिपकाने वालों की खैर नहीं। दिल्ली नगर निगम के चुनाव सर पर है, इस चक्कर में मौजूदा समय धड़ल्ले से दीवारों पर बैनर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। लेकिन दिल्ली के नगर निगमों ने दीवारों को चमकाने की चुनौती स्वीकारी है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए तीनों निगमों ने अपने-अपने क्षेत्र में भवनों, फ्लाई ओवरों की दीवारों व पिलरों, चौराहों पर गोल चक्कर की दीवारों को साफ व आकर्षक बनाने का काम तीव्र गति से शुरू किया है। विभिन्न जगहों पर मेट्रो पिलरों पर रंग बिरंगी चित्रकारी की गई है। ये गतिविधियां अभी लगातार चल ही रही हैं और नागरिकों को ये पसंद भी आ रही हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि अपने पोस्टर लगाकर इन्हें बर्बाद कर रहे हैं।

विज्ञापन


चुनावी पोस्टरों से भर रहीं दीवारें
अप्रैल में नगर निगम के चुनाव कराने की तैयारी है। चुनाव में उतरने की तैयारी में जन प्रतिनिधि शहर को साफ बनाने की निगम की तैयारियों पर पानी फेर रहे हैं। मौजूदा समय, शहर के सभी कोनों में जहां नजर जाए, वहां प्रचार-प्रसार वाले पोस्टरों की भरमार हो चुकी है।
विज्ञापन


निगम की मेहनत यूं न करें बर्बाद
निगम अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए शहर को विशेष तौर पर चमकाया जा रहा है, ये मेहनत ऐसे बर्बाद नहीं होने दी जाएगी। दीवारों को साफ व आकर्षक बनाया गया है, वहां किसी ने पोस्टर लगाए तो ऐसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। दक्षिणी निगम ने सार्वजनिक तौर पर लोगों से ऐसा नहीं करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाई जाएगी दीवार से प्रचार सामग्री  
चुनाव से पहले सार्वजनिक जगहों से प्रचार सामग्री हटाना प्रशासन की आम प्रक्रिया होती है। दक्षिणी निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आजादी का अमृत महोत्सव और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जिन जगहों को बेहतर बनाया गया है, उन दीवारों से पोस्टर, बिल और प्रचार सामग्री हटाने का सिलसिला गंभीरता के साथ शुरू किया है, पूर्वी और उत्तरी निगम भी ये कार्रवाई करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed