फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid being supplied in Delhi during violence

दिल्लीः गंगाजल नाम से सप्लाई हो रहा था तेजाब, हिंसा में खूब हुआ इस्तेमाल

Mon, 02 Mar 2020 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Acid  being supplied in Delhi during violence
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जमकर तेजाब का इस्तेमाल किया था। निगम पार्षद हाजी ताहिर हुसैन की छत से भी तेजाब के कई पाउच बरामद हुए थे। माना जा रहा है कि हिंसा में इस्तेमाल हुआ तेजाब शिव विहार के गोविंद विहार स्थित चल रही एसिड की फैक्टरी से आया था।

विज्ञापन


फैक्टरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए तो इसकी जानकारी हुई। हिंसा के बाद सोमवार से ही इसका मालिक फिरोज खान मौके से फरार है। यहां आरोपी बोतलों पर गंगाजल लिखकर इलाके में तेजाब की सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन


यहां 500-500 लीटर की बड़ी टंकियों में तेजाब भरा हुआ बरामद हुआ है। सभी पर गंगाजल भी लिखा हुआ था। इलाके के लोगों का है कि पिछले करीब 20-22 साल से इलाके में अवैध रूप से यह फैक्टरी चल रही थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ काई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद विहार की जिस फैक्टरी में धड़ल्ले से तेजाब बनाने का काम चल रहा था, उसके ठीक बराबर में एक निजी स्कूल है। यमुना विहार निवासी आरोपी फिरोज खान पिछले काफी समय से तेजाब की फैक्टरी को चला रहा था। उसकी फैक्टरी में हमेशा ही भारी मात्रा में केमिकल मौजूद रहता है।


तेजाब बनाने के दौरान उससे उठने वाला धुआं भी स्कूल व पड़ोसियों के घरों तक जाता था। इसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कत हो रही थीं। स्थानीय निवासी ने बताया कि सोमवार को हिंसा के बाद से फैक्टरी का मालिक अपनी फैक्टरी को बंद कर फरार हो गया था।

करीब 100 गज से अधिक के एरिया में हजारों लीटर तेजाब टंकियों में भरा हुआ है। गंगाजल के नाम से इस उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में सप्लाई किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed