फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused who killed partner in mutual dispute in Gurugram arrested

हत्या का सनसनीखेज खुलासा: दो साथियों ने हाथ-पैर पकड़े और तीसरे ने तार से घोंटा गला, महज इस बात पर ले ली जान

Thu, 12 Dec 2024 04:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Dec 2024 04:33 PM IST
सार

वारदात में प्रयोग की गई बिजली की तार बरामद कर ली गई है। पुलिस ने
साथी कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छानबीन जारी है।

विज्ञापन
Accused who killed partner in mutual dispute in Gurugram arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम के गांव खोह में साथी कर्मचारी का गला घोंटकर हत्या करने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से हत्या की वारदात में प्रयोग की गई बिजली की एक तार भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन




बीते 10 दिसंबर को कंट्रोल रूम, गुरुग्राम से पुलिस थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर की पुलिस टीम को गांव खोह में एक व्यक्ति शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर एक कमरे में फर्श पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस टीम ने सीन ऑफ क्राइम, फिंगर प्रिंट व एफएसएल की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। एक महिला ने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई पुष्पेन्द्र पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव नंगला मौलवी, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में की। 

विज्ञापन

महिला ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर में स्थित एक कंपनी में काम करता था और गांव खोह में किराए पर रह रहा था। जिस कंपनी में उसका भाई काम करता था, उसी कंपनी में काम करने वाले तीन व्यक्ति भी मृतक पुष्पेन्द्र के किराए के कमरे में रहते थे। महिला के भाई पुष्पेन्द्र ने उसको कई बार फोन पर बताया था कि इसके साथ कमरे पर रहने वाले इसके साथी छोटी-छोटी बातों पर इसके साथ झगड़ा करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

महिला ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को सुबह लगभग 4.30 बजे उसके छोटे भाई ने फोन करके जानकारी दी कि पुष्पेन्द्र उठ नहीं रहा है। तो इसने गांव खोह में अपने भाई पुष्पेन्द्र के किराए के कमरे पर आकर देखा तो वह कमरे में फर्श पर मृत पड़ा हुआ था और उसके गले व सिर पर चोट के निशान थे। उसके भाई के साथ रहने वाले व्यक्तियों ने इसके भाई से रंजिश रखते हुए उसकी हत्या की है। 

विज्ञापन

मृतक पुष्पेन्द्र की बहन की शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में हत्या संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में आरोपियों को बीते बुधवार को नजदीक पॉवर हाउस सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सर्जन उर्फ अली, रामानन्द उर्फ बिल्लू, अजीत उर्फ बिन्नी सभी निवासी गांव गणेशपुर, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वर्तमान में गांव खोह आईएमटी मानेसर में रहते हैं। 
 

कमरे में चारों कर रहे थे शराब का सेवन
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी व मृतक पुष्पेन्द्र आईएमटी मानेसर में एक ही कंपनी में काम करते हैं। ये सभी गांव खोह में एक ही कमरे में रहते थे। बीते नौ-दस दिसंबर की रात को तीनों आरोपी व मृतक किराए के कमरे पर मौजूद थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मृतक के साथ इनकी कहासुनी व गाली-गलौज हो गई। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी रामानन्द व अजीत ने पुष्पेन्द्र के हाथ व पैर पकड़े और आरोपी सर्जन उर्फ अली ने बिजली की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed