फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused of removing Sai Baba's idol arrested

साईं बाबा की मूर्ति हटाने का आरोपी गिरफ्तार, शाहपुर जाट गांव में तनाव, सुरक्षा बल तैनात

Tue, 06 Apr 2021 06:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 06 Apr 2021 06:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of removing Sai Baba's idol arrested
शाहपुर जाट गांव स्थित मंदिर - फोटो : amar ujala

दक्षिण जिला पुलिस ने शाहपुर जाट गांव में पुराने शिव मंदिर से शिरड़ी वाले साईं बाबा की मूर्ति हटाने के मामले में पद्म पवार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गांव के मंदिर का वीडियो वायरल होने के बाद हौजखास थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया था। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि मूर्ति खंडित हो गई थी। इस कारण उसे हटाया गया है। यह समिति के पदाधिकारियों का सामूहिक फैसला था। हालांकि वायरल वीडियो पर पदाधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शाहपुर जाट गांव के शिव मंदिर के वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि शिव मंदिर में साईं की मूर्ति नहीं होनी चाहिए। वीडियो में पद्म पवार मूर्ति को तोड़ते हुए और शिरड़ी साईं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


मंदिर समिति के प्रवक्ता भरत पवार ने मीडिया को बताया कि शाहपुर जाट गांव में शिव मंदिर 638 वर्ष पुराना है। वर्ष 2009 में पुनर्निर्माण के दौरान पद्म पवार व उसके परिवार ने शिरड़ी साईं की मूर्ति लगवाई थी। शिव परिवार की मूर्ति गांव के ही राम किशन और राम दरबार दीपक के परिजनों ने लगवाया था। मंदिर में अन्य मूर्तियां समिति की ओर से लगवाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने बताया कि साईं की मूर्ति का पैर खंडित हो गया था। इसी कारण उसे हटवाया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद शिरड़ी साईं भक्त नाम से कुछ लोगों ने हौजखास थाना पुलिस से रविवार को शिकायत की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव है। गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed