{"_id":"62c638800106c87ae9602403","slug":"accused-of-molesting-girl-at-jorbagh-metro-station-arrested-for-paying-through-e-wallet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ का आरोपी ई-वॉलेट से भुगतान करने पर आया गिरफ्त में, भागने वाला था नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ का आरोपी ई-वॉलेट से भुगतान करने पर आया गिरफ्त में, भागने वाला था नेपाल
Thu, 07 Jul 2022 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:06 AM IST
सार
सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर आरोपी की शिनाख्त की। पूरी जांच में पुलिस का पता चला था कि आरोपी ने सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पकड़ी थी।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो पुलिस जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर बीती दो जून को युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी तक उसके ई-वॉलेट भुगतान के रिकार्ड से पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर आरोपी की शिनाख्त की। पूरी जांच में पुलिस का पता चला था कि आरोपी ने सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पकड़ी थी। इससे पहले वह मेट्रो स्टेशन के नजदीक से फल खरीदा और सैलून में गया था।
विज्ञापन
सैलून में नाई से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि उसने ई-वॉलेट से भुगतान किया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के उपभोक्त आवेदन पत्र (सीएए), कॉल डिटेल रिकार्ड व स्थान का पता लगा लिया। सीएए फार्म पर लगी तस्वीर आरोपी के तस्वीर से मैच हो गई। उसकी पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी मानव अग्रवाल (40) के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि वह नेपाल भाग गया। पुलिस ने उसे नेपाल से वापस आने से मजबूर कर दिया और आरोपी को साकेत कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल गुरुग्राम में रहा था।
विज्ञापन
मेट्रो उपायुक्त जितेंद्र मीणा ने बताया कि युवती(21) के साथ हुई अश्लील हरकत की जानकारी ट्वीटर के जरिए पता लगा थी। पुलिस ने दो जून की रात पीड़िता से संपर्क किया और आईएनए मेट्रो स्टेशन प्रभारी ने पीड़िता के बयान लेकर मामला दर्ज किया। गुरुग्राम निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि दो जून को वह हुडा सिटी सेंटर से जोरबाग मेट्रो वाली मेट्रो में सवार थी।
विज्ञापन
मेट्रो में सफर के दौरान एक व्यक्ति ने उससे दिल्ली यूनिवर्सिटी जाने का पता पूछा। युवती जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। आरोपी भी युवती के पीछे उतर गया। वह पीड़ित का पीछा करते हुए प्लेटफार्म तक पहुंच गया। उस वक्त पीड़ित युवती प्लेटफार्म पर बैंच पर बैठी हुई थी। आरोपी पीड़ित के पास गया और फाइल को दिखाते हुए पते को वेरीफाई करने लगा। जब पीड़िता फाइल देखने लगी तो आरोपी ने अपने शरीर को पीड़िता के शरीर से सट दिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पास में पुलिसकर्मी खड़ा था, मगर उसने कोई सहायता नहीं की थी।
पीड़ित मौके से उठकर भाग गई। पीड़िता ने रात को इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। मेट्रो स्पेशल स्टाफ प्रभारी समीर श्रीवास्ताव की टीम को भी जांच में लगाया गया। पुलिस ने मेट्रो व स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की। ई-वॉलेट से पेमेंट करने से व टेक्नीकल सर्विलांस से आरोपी की पहचान कोटला मुबारपुर निवासी मानव के रूप में हुई।
उसने उसके घर दबिश दी तो पता लगा कि वह चार जून के बाद घर के आसपास दिखाई नहीं दिया है। ये भी पता लगा कि आरोपी चार जून को नेपाल फरार हो गया है। आखिरकार पुलिस टीम ने मानव को साकेत कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अविवाहित व बेरोजगार है। पुलिस अधिकारियों के अनुसारआरोपी का कहना है कि उसे छेड़छाड़ करने में मजा आता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पहले वह इस तरह की कितनी बार हरकत कर चुका है।
नेपाल से वापस आने के लिए मजबूर कर दिया था-
आरोपी वारदात के बाद चार जून को काठमांडू, नेपाल फ्लाइट से फरार हो गया था। पुलिस को पता लगा कि वह नेपाल भाग गया है तो पुलिस ने उसके सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे। जब उसके पास पैसे नहीं बचे तो उसे भारत वापस आना पड़ा।
सरेंडर करने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया-
नेपाल से आने के बाद आरोपी ने साकेत कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। सभी जगह से उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद ये पुलिस में सरेंडर करना चहाता था। वह सरेंडर करना उससे पहले ही मेट्रो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।