फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Matrimonial Website Better Half.com Latest News Update Today in Hindi

कार्रवाई: मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था घिनौना काम

Sun, 23 Jan 2022 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये दोस्ती कर एक युवक अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दिल्ली, भोपाल, गाजियाबाद की कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर लाखों वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Delhi Matrimonial Website Better Half.com Latest News Update Today in Hindi
Matrimonial Website betterhalf.com

विस्तार

मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये महिलाओं और युवतियों को शादी करने का झांसा कर जबरन वसूली करने वाले एक शख्स को शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी शादी का वादा कर महिलाओं से वीडियो कॉल करता था। उस दौरान उनके अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उनको ब्लैकमेल कर रहा था। 
विज्ञापन


दिल्ली, यूपी मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों की कई लड़कियों को आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर वसूली की। पकड़े गए आरोपी की पहचान शास्त्री नगर, सहारनपुर, यूपी निवासी साहिल सचदेवा (32) के रूप में हुई है। आरोपी ने सहारनपुर की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद जालंधर की नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल आईफोन-11 जिसमें दर्जनभर से अधिक लड़कियों की अश्लील वीडियो व फोटो मौजूद हैं, बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पिछले दिनों साइबर थाने में 32 वर्षीय एक युवती ने ब्लैकमेल कर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट Better Half.Com पर शादी के लिए अपना बायोडाटा डाला हुआ था। 
 

अक्तूबर 2021 में वहां उसकी पहचान साहिल सचदेवा नामक शख्स से हुई। आरोपी ने खुद को बीटेक इंजीनियर बताने के अलावा खुद को एमबीए भी बताया। आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात की और दोनों बातचीत करने लगी। इसके बाद वीडियो कॉलिंग भी होने लगी। 

वीडियो कॉलिंग के दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पीड़िता से रकम ऐंठने लगा। करीब दो लाख रुपये आरोपी पीड़िता से ले चुका था, इसके बाद भी वह लगातार रुपयों की मांग रहा था।

परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस के अलावा उन यूपीआई खातों की जांच की गई, जिनमें पीड़िता ने रुपये भेजे थे।

बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी
जांच के दौरान आरोपी पर नजर रखी गई। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके से दबोच लिया। छानबीन के दौरान को आरोपी से वह मोबाइल भी मिल गया, जिसमें पीड़िता समेत देशभर की कई लड़कियों के आरोपी ने इसी तरह अश्लील वीडियो बना रखे थे। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बेरोजगार था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसने भी खुद को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्टर कराया हुआ था। चूंकि उसका बढ़िया  प्रोफाइल था। इसलिए लड़कियां आसानी से उसके जाल में फंस जाती थी। 

शुरुआती जांच में पता चला कि उसने गाजियाबाद, दिल्ली के जनकपुरी और  मध्य प्रदेश के भोपाल की युवती से इसी दो कई-कई लाख रुपये वसूल लिये। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed