फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accountant caught for stealing about two lakh rupees from his own lab

दिल्ली: पत्नी के डिलीवरी खर्च से पकड़ा गया एकाउंटेंट, अपनी ही लैब से चुरा लिए थे 2.2 लाख रुपये

Wed, 16 Jun 2021 10:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 16 Jun 2021 10:05 PM IST
सार

पुलिस को पता लगा कि लैब के एकाउंटेंट की पत्नी की डिलीवरी हुई और इसमें काफी पैसा खर्च हुआ है। कड़ी पूछताछ में आरोपी एकाउंटेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Accountant caught for stealing about two lakh rupees from his own lab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हौजखास थाना पुलिस ने अपनी ही लैब से 2.20 लाख रुपये चुराने वाले एकाउंटेंट को बहुत ही अनोखे ढंग से पकड़ा है। पुलिस ने लैब के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को पता लगा कि लैब के एकाउंटेंट की पत्नी की डिलीवरी हुई और इसमें काफी पैसा खर्च हुआ है। कड़ी पूछताछ में आरोपी एकाउंटेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार हौजखास स्थित सिटी स्कैन लैब के एकाउंट विभाग से 2.20 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत 16 जून को हौजखास थाना पुलिस को मिली थी। लैब के मैनेजर ने संदेह व्यक्त किया था कि आरोपी लैब का ही कर्मचारी है, क्यों मेन गेट का ताला नहीं टूटा था। 
विज्ञापन


मामला दर्ज कर हौजखास थानाध्यक्ष अक्षय कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग तरीके से जांच शुरू की। लैब के हर कर्मचारी से अलग से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनके हावभाव देखे गए। सीसीटीवी कैमरों से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राउंड की पूछताछ के बाद लैब के एकाउंटेंट रंजन(24) पर संदेह हुआ। जांच में पता लगा कि उसने हाल ही में नई मोटरसाइकिल खरीदी है और पत्नी की डिलीवरी पर 35 हजार रुपये खर्च किए हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी थी। ऐसे में उसे पैसे की जरूरत थी। ऐसे में वह 25 मई को ऑफिस आया और उसने 2.2 लाख रुपये चुरा लिए। पत्नी की डिलीवरी पर 35 हजार खर्च करने के अलावा 25 हजार में उसने मोटरसाइकिल खरीदी। 40 हजार रुपये की ज्वेलरी खरीदी। 


17 हजार का नया टीवी खरीदा। 60 हजार से उसने कर्जा उतारा और 40 हजार रुपये उसने ओडिशा में रहने वाले पिता को भेज दिए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल, ज्वेलरी, टीवी व म्यूजिक सिस्टम बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed