फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Absconding with 20 lakh rupees to become a body builder had fun in Manali, Dehradun and Haridwar arrested

Delhi : बॉडी बिल्डर बनने के लिए 20 लाख रुपये लेकर फरार, मनाली, देहरादून और हरिद्वार में उड़ाई मौज, गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2022 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 07:38 PM IST
सार

काफी मशक्कत के बाद आरोपी को 17 अक्तूबर को बुराड़ी इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसे जिम करने का बहुत शौक है। वह बड़ा बॉडी बिल्डर बनना चाहता है। इसके लिए उसे मोटी रकम की जरूरत थी। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
Absconding with 20 lakh rupees to become a body builder  had fun in Manali, Dehradun and Haridwar arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉडी बिल्डर बनने के चक्कर में लाहौरी गेट इलाके में एक युवक ने अपने मालिक के 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। रुपये लेकर वह पहाड़ों पर पहुंच गया। कभी मनाली तो कभी हरिद्वार और देहरादून घूमता रहा। पुलिस लगातार उसके पीछे रही। आखिर वह दिल्ली पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 13.69 लाख रुपये बरामद कर लिया हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक सितंबर को वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी ललित कुमार ने लाहौरी गेट थाना पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने दो कर्मचारी शिव कुमार और रामचंदर को अपने माल की पेमेंट लेने के लिए चांदनी चौक स्थित कूचा घासीराम भेजा था। दोनों ने माल की पेमेंट ली। इसके बाद शिवकुमार एमसीडी पार्किंग, चर्च मिशन से रुपये लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन

 

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई। शुरुआत में उसकी लोकेशन बहराइच की मिली। एक टीम को तुरंत वहां भेजा गया। आरोपी कभी लखनऊ तो कभी मनाली, देहरादून, हरिद्वार घूमता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी मशक्कत के बाद आरोपी को 17 अक्तूबर को बुराड़ी इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसे जिम करने का बहुत शौक है। वह बड़ा बॉडी बिल्डर बनना चाहता है। इसके लिए उसे मोटी रकम की जरूरत थी। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed