{"_id":"6002f6d08ebc3e333a554a87","slug":"absconding-contract-killer-of-delhi-was-was-living-in-sambhal-in-the-name-of-naitik-singh-ashram-news-noi5602046138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में नैतिक सिंह के नाम से रह रहा था 7 साल से फरार कॉन्ट्रैक्ट किलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में नैतिक सिंह के नाम से रह रहा था 7 साल से फरार कॉन्ट्रैक्ट किलर
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुपारी लेकर दिल्ली के कारोबारी की हत्या के फरार आरोपी को स्पेशल सेल ने यूपी के संभल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिशु उर्फ अभिमन्यु उर्फ संदीप (33) के रूप में हुई है। वर्ष 2013 से फरार आरोपी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। छानबीन में पता चला कि आरोपी संभल के सिंघावली गांव में नैतिक सिंह बनकर छिपा हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 30 सितंबर 2013 को कारोबारी जितेंद्र लांबा की हत्या कर दी गई थी। मामले में रविंद्र राठी, मुकेश सोनी, राजू बनारसी, अभिषेक सिंह और रिशु का नाम कांट्रेक्ट किलिंग में आया था। छानबीन में पुलिस को पता चला था कि जितेंद्र के भाई राजेश लांबा ने ही 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन रिशु फरार हो गया। स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल सेल ने भी मामले की छानबीन में जुटी थी। एसीपी जसबीर सिंह और इंस्पेक्टर राजपाल डबास की टीम ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू कर दी।
मुखबिर से मिली सूचना के बाद स्पेशल सेल की टीम को पता चला कि आरोपी रिशु नाम और पता बदलकर संभल में छिपा हुआ है। पुलिस गांव सिंघावली, संभल पहुंची तो आरोपी नैतिक सिंह के नाम से मिला। आरोपी ने खुद को गांव देवरिया, वाराणसी का बताता था। मूलरूप से आजमगढ़, यूपी के रहने वाले रिशु ने बताया कि वह 2007 में दिल्ली आया था। इसके बाद वह 2010 में वाराणसी चला गया। वहां से 2013 में दिल्ली आया और सुपारी लेकर जितेंद्र नामक कारोबारी की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह संभल में छिपकर रहने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।