फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AATS arrested Kashmiri youth along with an accomplice Civil contractor used to come to Delhi in airplane from Kashmir to buy stolen car

हाईटेक चोर: जहाज से दिल्ली आता था चोरी की कार खरीदने, इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेच दी जाती थीं

Mon, 05 Jul 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jul 2021 08:22 AM IST
सार

पुलिस ने गिरोह के पास से चार लग्जरी गाड़ियां, एक पिस्टल, कारतूस, 100 फर्जी नंबर प्लेट, 120 नकली चाबियां, टूलकिट और 10 ईसीएम बरामद किए हैं। इनका तीसरा साथी रिंकू फरार है। 

विज्ञापन
AATS arrested Kashmiri youth along with an accomplice Civil contractor used to come to Delhi in airplane from Kashmir to buy stolen car
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिला पुलिस के वाहन चोर निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जम्मू कश्मीर में बारामुला के सोपोर के दोबागाह निवासी शौकत अहमद उर्फ मल्ला (25) और यूपी में शामली के कैराना में गांव पक्की गढ़ी निवासी मोहम्मद जुबैर (22) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कश्मीर में सरकारी सिविल कांट्रेक्टर शौकत चोरी की कार खरीदने हवाई जहाज से दिल्ली आता था। पुलिस के मुताबिक, मल्ला इन गाड़ियों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर सड़क के रास्ते कश्मीर के सोपोर ले जाता था। बाद में इन गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर कागजात बनवाए जाते और महंगे दामों में बेच दिया जाता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के पास से चार लग्जरी गाड़ियां, एक पिस्टल, कारतूस, 100 फर्जी नंबर प्लेट, 120 नकली चाबियां, टूलकिट और 10 ईसीएम बरामद किए हैं। इनका तीसरा साथी रिंकू फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि जिले के एएटीएस इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा की टीम को इन आरोपियों की जानकारी मिली थी। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी जुबैर गाजियाबाद के लोनी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ रिंकू से चोरी की कारें लेकर शौकत को देता है। जुबैर खुद रिंकू के साथ कारें भी चोरी करता था। 

शौकत हवाई जहाज से दिल्ली आता और जुबैर से कार लेकर चला जाता था। वहां वसीम शेख इंजन व चेसिस नंबर बदलकर इन कारों को बेच देता है। जांच में पुलिस को पता चला कि शनिवार को शौकत, जुबैर और रिंकू एक कार की डिलीवरी देने पहाड़गंज के केंद्रीय भंडार के पास आएंगे। पुलिस ने बलेनो कार सवार आरोपियों को दबोचा। रिंकू मौके से फरार हो गया।

शौकत और जुबैर के पास से बरामद बलेनो कार मुखर्जी नगर इलाके से चोरी की गई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक अन्य बलेनो व सेंट्रो कार बरामद कीं। जुबैर ने बताया कि वह रिंकू के साथ मिलकर कार चोरी करता है। इसके बाद लोनी निवासी जाहिद, बागपत निवासी जुबैर व अब्बास की मदद से इन कारों पर नकली नंबर प्लेट लगा दी जाती थी। 

फिर कश्मीर में बैठे शौकत को सूचना दी जाती है। वह कारों को कश्मीर पहुंचा देता है। शौकत ने बताया कि वह अब तक 100 से अधिक कारों को कश्मीर ले जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed