फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Mla sought interim bail to attend the last rite of fathe in law

विधायक प्रकाश जरवाल ने ससुर के अंतिम संस्कार के लिए मांगी अंतरिम जमानत, आज फैसला

Fri, 05 Jun 2020 07:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
AAP Mla sought interim bail to attend the last rite of fathe in law
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर राजेंद्र सिंह के खुदकुशी मामले में आरोपी देवली से आप विधायक प्रकाश जरवाल ने अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मांगी है। अदालत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। प्रकाश जरवाल के ससुर को सांस लेने में तकलीफ के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी बुधवार को मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रकाश जरवाल की जमानत याचिका पर अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। विधायक की ओर से पेश वकील मोहम्मद इरशाद ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार ससुर के अंतिम संस्कार के समय दामाद का मौजूद रहना जरूरी है।
विज्ञापन


वकील ने कोर्ट को बताया कि विधायक की पत्नी और उनका 11 महीने का बेटा भी कुछ दिन से उनके ससुर के साथ ही रह रहे थे। ऐसे में उन दोनों के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है। जरवाल ने अपनी पत्नी और बेटे की देखभाल के लिए भी समय देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रकाश जरवाल देवली के दुुर्गा विहार इलाके में डॉ राजेन्द्र सिंह की खुदकुशी मामले में आरोपी हैं। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में प्रकाश जरवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर का नाम था। इसके बाद दोनों को नौ मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed