फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP MLA Raghav Chadha welcome free corona vaccination drive by centre said government finally woken up

दिल्ली: केंद्र के मुफ्त टीकाकरण अभियान का आप ने किया स्वागत, राघव चड्ढा बोले- आखिरकार जाग गई सरकार

Mon, 07 Jun 2021 07:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 07:06 PM IST
सार

 राघव चड्ढा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की खिंचाई के बाद केंद्र ने फ्री वैक्सीनेशन का फैसला लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मांग राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने की भी थी, जिसकी अनदेखी की गई।

विज्ञापन
AAP MLA Raghav Chadha welcome free corona vaccination drive by centre said government finally woken up
राघव चड्ढा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण अभियान का दिल्ली सरकार ने स्वागत किया है। आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लगातार मशक्कत के बाद आखिरकार केंद्र सरकार जाग गई। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की खिंचाई के बाद केंद्र ने फ्री वैक्सीनेशन का फैसला लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मांग राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने की भी थी, जिसकी अनदेखी की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है। अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे। सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। देश में बन रही वैक्सीन में से 25 फीसदी प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपये ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed