{"_id":"5ecd68be8ebc3e9082568d05","slug":"aap-mla-claims-allegations-are-false-seeks-bail-ashram-news-noi5133862133","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकाश जारवाल का दावा आरोप झूठे, मांगी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकाश जारवाल का दावा आरोप झूठे, मांगी जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डॉक्टर राजेंद्र सिंह की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई। याचिका में दावा किया गया है कि प्रकाश जारवाल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और डॉ राजेन्द्र सिंह की खुदकुशी से उनका कोई लेना देना नहीं है।
याचिका में वकीलों ने कहा कि जेल में प्रकाश जारवाल को भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा है। कोर्ट ने पूछताछ पूरी होने के बाद 17 मई को जारवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विधायक प्रकाश जारवाल की ओर से वकील मोहम्मद इरशाद और रवि दराल ने याचिका दायर कर कहा कि प्रकाश जारवाल देवली क्षेत्र से विधायक हैं और उनके जेल में रहने से इलाके में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वह आगे भी जांच में सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि देवली के दुर्गापुरी इलाके में 18 अप्रैल को डॉ राजेन्द्र सिंह ने अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसमें विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर का नाम लिखा था। मृतक के बेटे हेमंत ने विधायक और उनके साथी पर जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी देने और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।