फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP leader Jasmine Shah asked five questions to ED

Delhi News: आप नेता जस्मीन शाह ने ईडी से पूछे पांच सवाल

Sat, 06 Apr 2024 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Jasmine Shah asked five questions to ED
कहा-घोटाले की मनी ट्रेल सामने आए 16 दिन हुए, अब तक जांच क्यों नहीं शुरू की
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। दिल्ली में कथित शराब घोटाले पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने ईडी को गांधी जी के तीन बंदर बना दिया है, इसलिए उसने ठान लिया है कि भाजपा के खिलाफ कोई सबूत आया भी, तो वो न तो उसके खिलाफ कुछ सुनेगी, न देखेगी और न कुछ बोलेगी। उन्होंने ईडी से पांच प्रश्न पूछे हैं। पूछा कि आरोपी शरथ चंद्र रेड्डी ने भाजपा को 55 करोड़ दिए, देश के सामने मनी ट्रेल की लिस्ट आए 16 दिन हो गए हैं,
जिसमें ये भी स्पष्ट है कि ये लेनदेन शराब नीति लागू होने के समय नहीं, बल्कि ईडी की जांच शुरू होने के बाद हुआ, इस पर क्या जांच की है?



दूसरा सवाल, ईडी बार-बार कह रही है कि हम आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने की सोच रहे हैं, क्योंकि अभी भी 2 साल की जांच के बाद ये आशंका है कि मनी ट्रेल आम आदमी पार्टी के पास गया होगा, जबकि इसके कोई सबूत भी नहीं हैं। एक चवन्नी भी बरामद नहीं हुई। ईडी को इसका जवाब देना होगा कि जिस बीजेपी के पास 55 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल मिली, उसे अब तक आपने आरोपी क्यों नहीं बनाया?
विज्ञापन




तीसरा सवाल, ईडी ने बिना किसी सबूत के फर्जी गवाह शरथ
चंद्र रेड्डी, मगुंटा रेड्डी और राघव मगुंटा के बयान के आधार पर चुने हुए सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जिस पार्टी के खाते में 55 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल पाई गई, उस पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से क्या पूछताछ की गई?
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा सवाल, एक तरफ ईडी बिना किसी सबूत के गोवा में आप के नेताओं पर सवाल उठाती है, उनको समन भेजकर पूछताछ करती है, लेकिन कथित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी राघव और मगुंटा रेड्डी को बीजेपी एक के बाद एक इनाम दे रही है। ईडी इन सब चीजों की जांच क्यों नहीं कर रही है? इनके और बीजेपी के बीच क्या लेनदेन हुए हैं, इसकी जांच क्यों नहीं होती? जुलाई 2023 में ये घटना घटती है, उन्हें जमानत मिलती है और मार्च 2024 में लोकसभा का टिकट मिलता है।




पांचवां सवाल, दो साल पहले गोवा में चुनाव हुए थे और आज भी ईडी हमारे कार्यकर्ता और ठेकेदारों से सवाल पूछ रही है कि अगर आपने 100 कुर्सियां लगाईं तो उसका खर्चा कैसे उठाया या पोस्टर्स का खर्चा कैसे निकाला? जबकि मगुंटा रेड्डी लोकसभा चुनाव में भाग ले रहे हैं। वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं, और हर जगह मोदी जी की तस्वीर लगा रहे हैं। इनका खर्चा कौन उठा रहा है। इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें मजबूरन देश के सामने ईडी से ये पांच अहम सवाल पूछने पड़ रहे हैं। हमें दुख है कि ये सारे तथ्य सार्वजनिक है लेकिन ईडी पूरी तरह से चुप है। आम आदमी पार्टी का ईडी से आग्रह है कि वे जल्द से जल्द इन पांचों सवालों के जवाब दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed