फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP cornered BJP over increasing garbage heaps in Civil Lines zone

Delhi News: आप ने सिविल लाइन जोन में बढ़ते कूड़े के ढेरों पर भाजपा को घेरा

Sat, 23 Aug 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
AAP cornered BJP over increasing garbage heaps in Civil Lines zone
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। एमसीडी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने शनिवार को सिविल लाइन जोन के वार्ड 14 धीरपुर और वार्ड 7 कादीपुर का दौरा कर जगह-जगह जमा हो रहे कूड़े के पहाड़ों को दिखाया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, निरंकारी समागम ग्राउंड, जहां बड़े धार्मिक आयोजन और प्रधानमंत्री की रैलियां होती हैं, वहां भी अब कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। मेयर राजा इकबाल सिंह पहले सिविल लाइन जोन के चेयरमैन रह चुके हैं। जब वे अपने घर के पास की गंदगी साफ नहीं करा पा रहे, तो दिल्ली की सफाई कैसे करेंगे? उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह के लिए वे नारियल और फूल माला लाए हैं, ताकि वे आकर इस कूड़े के पहाड़ का उद्घाटन कर सकें।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान केवल कागजों और फोटो खिंचवाने तक सीमित है। यह अभियान 1 से 31 अगस्त तक चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद मजलिस पार्क, वजीराबाद का रामघाट और निरंकारी ग्राउंड समेत कई इलाकों में कूड़े के पहाड़ खड़े हैं। नारंग ने याद दिलाया कि एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में खुद भाजपा पार्षदों ने स्वीकार किया था कि सेंट्रल, साउथ और वेस्ट जोन में भी यही हालात हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब मेयर अपने वार्ड और जोन की सफाई नहीं करा पा रहे, तो पूरी दिल्ली को साफ कैसे करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed