फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP big allegation BJP councilors are troubling Delhiites by showing fear of bulldozers filling their pockets by sending notice

आप का बड़ा आरोप: बुलडोजर का डर दिखाकर दिल्ली वालों को भाजपा पार्षद कर रहे परेशान, नोटिस भेज कर भर रहे जेब

Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप विधायकों ने शनिवार को भाजपा पार्षदों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे और भाजपा पार्षदों की मनमानी नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन
AAP big allegation BJP councilors are troubling Delhiites by showing fear of bulldozers filling their pockets by sending notice
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पार्षदों पर अवैध वसूली करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि 18 मई को भाजपा पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस बीच वह अवैध वसूली कर अपनी जेब भरने में जुट गए हैं। दो-दो साल पुराने मकान को तोड़ने का नोटिस भेजा जा रहा है। जिनसे आजतक हाउस टैक्स नहीं लिया गया, उन्हें हाउस टैक्स का नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप विधायकों ने शनिवार को भाजपा पार्षदों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे और भाजपा पार्षदों की मनमानी नहीं चलने देंगे। दिल्ली की जनता से अपील, बीजेपी बुलडोजर चलवाने की धमकी दे तो पहले पुलिस को कॉल करें, फिर हमें जानकारी दें, आम आदमी पार्टी साथ है। आप विधायक कुलदीप कुमार ने भाजपा पार्षद सिर्फ दिल्ली वालों को लूटने में लगे है। दिल्ली में दंगे का जो माहौल बनाया है, ‘आप’ के विधायक उनकी गुंडागर्दी और दलाली बंद करवाने का काम करेंगे। भरोसा दिलाया कि वह दिल्ली वालों की लड़ाई में उनके साथ हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि भाजपा ने पूरी दिल्ली में दंगे का माहौल बनाया हुआ है। एमसीडी में पिछले 15 सालों से काबिज भाजपा का अंतिम समय आ गया था, लेकिन चुनाव टाल दिए गए। लोग आकर बता रहे हैं कि भाजपा पार्षद पैसे मांग रहे हैं। बुलडोजर का डर दिखाकर दिल्ली के लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा के गुंडे जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर जाकर लोगों को धमकी दे रहे हैं कि आप हमें पैसा दीजिए नहीं तो घर तुड़वा देंगे। इस मुश्किल वक्त में आम आदमी पार्टी और उसके विधायक पूरी तरह से दिल्ली के लोगों के साथ खड़े हैं। दिल्ली के लोगों साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि भाजपा की एमसीडी ने सेक्टर 6 बाजार में दुकानों को तोड़ा है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करेगी। भाजपा पार्षदों और मेयर के घरों का घेराव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed