फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP attacks Amit Shah over Ram Mandir; questions why he did not offer prayers.

Delhi News: राम मंदिर को लेकर आप का अमित शाह पर हमला, दर्शन नहीं करने पर उठाए सवाल

Thu, 02 Jul 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
AAP attacks Amit Shah over Ram Mandir; questions why he did not offer prayers.
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भी उन्होंने अब तक रामलला के दर्शन नहीं किए। पार्टी ने इसे उनकी आस्था और भाजपा की राजनीति से जोड़ते हुए सवाल उठाए।
विज्ञापन

आप के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि अमित शाह को देश के सामने राम मंदिर बनने के बाद से वह अब तक दर्शन करने के लिए नहीं जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता चुनावों में भगवान राम के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन उनके आचरण से वास्तविक आस्था दिखाई नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी हर चुनाव में भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के नाम पर समर्थन मांगती है लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं का व्यवहार उसके विपरीत दिखाई देता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed