{"_id":"5e9897a78ebc3e76aa59cab4","slug":"aadhar-card-mandatory-for-entering-on-the-streets-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : दिल्ली की गलियों में प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य, संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे हैं उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : दिल्ली की गलियों में प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य, संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे हैं उपाय
Thu, 16 Apr 2020 11:40 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
no entry
लॉकडाउन के दौरान सील की गई कई गलियों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है। महावीर एंक्लेव की बंगाली कॉलोनी को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद आसपास की कॉलोनियों में गलियों के सील होने की वजह से सब्जी, फल या जरूरी सामान की बिक्री करने वालों को भी प्रवेश करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
यदि आधार कार्ड है तो स्वयंसेवियों की इजाजत के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। बिंदापुर की गली नंबर-43 के अलावा आसपास की दो और गलियों में भी ऐसा ही लिखकर लगाया गया है, ताकि कोई भी बेवजह गली में घूम न सके।
विज्ञापन
रास्ते बंद होने की वजह से न तो वाहन बाहर आ पा रहे हैं और न ही उन्हें अंदर प्रवेश का मौका मिल रहा है। वहीं, अगर कोई गली से बाहर निकल भी जाए तो बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मी उनसे वजह पूछते हैं। मास्क पहनने वालों को ही आगे किसी कार्य से बढ़ने दिया जा रहा है, अन्यथा लोगों को घरों के लिए वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन