{"_id":"691b40e2363afa200804cef5","slug":"a-young-man-who-entered-a-factory-was-beaten-to-death-ashram-news-c-340-1-del1011-112882-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फैक्टरी में घुसे युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फैक्टरी में घुसे युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
बवाना इलाके की घटना, पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में फैक्टरी में घुसे युवक पर चोरी करने का शक करते हुए उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहित के रूप में हुई है। वह नशे का आदी था और फैक्टरी से एक मोटर की चोरी कर भाग रहा था। कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में फैक्टरी मालिक अमित तिवारी और उसके चार कर्मचारी बवाना निवासी विपिन कुमार, हरिओम पालीवाल, अशोक कुमार झा और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 14 नवंबर को बवाना थाना पुलिस को एक फैक्टरी में चोरी के शक में युवक के पकड़े जाने और उसकी पीटकर हत्या करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मिठाई का डब्बा बनाने वाली फैक्टरी में पहुंची। फैक्टरी परिसर के बेसमेंट में युवक अचेत पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी रजनीकांत के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले मरने वाले युवक की पहचान मेट्रो विहार निवासी मोहित के रूप में की। जांच में पता चला कि मोहित नशे का आदी था और अकसर घर के बाहर ही रहता था। घटनास्थल पर जांच में पुलिस को पता चला कि फैक्टरी किरारी, सुलेमान नगर निवासी अमित तिवारी की है। घटना वाले दिन फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान उन लोगों ने मोहित को फैक्टरी से एक मोटर चोरी कर ले जाते हुए देखा। उन लोगों ने मोहित को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे।