फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A young man committed suicide by jumping in front of a metro train.

Delhi News: मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 24 Nov 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a metro train.
रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन की घटना, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर सोमवार शाम युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 37 साल के हेमंत नेगी के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसकी वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीआईएसएफ के जवान और मेट्रो कर्मी घायल युवक को पास के अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया है। उसके पास से मोबाइल और पहचान पत्र मिला, जिसके जरिए पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क किया। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त हेमंत नेगी के रूप में हुई। वह गाजियाबाद में प्राइवेट सेक्टर (म्यूचुअल फंड) में काम करता था। वह परिवार के साथ रोहिणी के अवंतिका में किराए के मकान में रहता था। परिवार में पत्नी, ढाई साल की बेटी और पिता हैं। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक कारणों की वजह से घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed