फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A travel agent has been detained by Mumbai police and crime branch in connection with 6 terrorists arrested in Delhi

छह आतंकी गिरफ्तार: अब महाराष्ट्र से एक ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, दिल्ली के लिए बुक किया था टिकट

Wed, 15 Sep 2021 12:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 15 Sep 2021 12:54 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को दिल्ली से छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। अब मुंबई पुलिस और अपराध शाखा ने मिलकर एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। इसी ने एक आतंकी के दिल्ली जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक की थी।

विज्ञापन
A travel agent has been detained by Mumbai police and crime branch in connection with 6 terrorists arrested in Delhi
गिरफ्तार किए गए छह आतंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पकड़े गए छह आतंकियों के बाद बुधवार को मुंबई पुलिस और अपराध शाखा ने मिलकर एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस एजेंट के उन आतंकियों के साथ संबंध हैं और बीते 13 सितंबर को इसी ने एक आतंकी के दिल्ली जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक की थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलिप पाटिल ने कहा कि मैंने इस मामले में एक बैठक बुलाई है। इसमें महाराष्ट्र एटीएस चीफ, डीजीपी संजय पाण्डेय और मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए थे छह आतंकी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को दिल्ली से छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये लोग दशहरा और दीपावली के मौके पर दिल्ली, महाराष्ट्र व यूपी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पता चला है कि इनमें से दो आतंकी हाल में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) नीरज ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिले थे कि एक पाक-प्रेरित और प्रायोजित संस्थाओं का समूह भारत में सीरियल आईईडी विस्फोटों को अंजाम देने की योजना बना रहा है। बम धमाकों के लिए सीमा पार से तैयारी की जा रही है। ये भी पता लगा कि ये आंतकियों के इस मॉड्यूल का नेटवर्क दिल्ली, यूपी व महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में फैला हुआ है। 




इन इनपुट्स को देखते हुए एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनीज राजैन, इंस्पेक्टर रविन्द्र जोशी व विनय पाल की विशेष टीम बनाई गई। देश में एक साथ कई जगह तलाशी अभियान चलाया गया। कई टीमों को मुंबई में महाराष्ट्र और लखनऊ, प्रयागराज, राय-बरेली, प्रतापगढ़, यूपी में एक साथ भेजा गया। 14 सितंबर, 2021 को मानव के साथ-साथ तकनीकी नोड्स के माध्यम से एकत्र की गई खुफिया जानकारी के आधार पर विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई। 

सबसे पहले अंडरवर्ल्ड से जुड़े सोशल नगर, मुंबई महाराष्ट्र निवासी जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया (47) को राजस्थान के कोटा के पास से गिरफ्तार किया गया। जान मोहम्मद दिल्ली आ रहा था। इसके बाद ओखला जामिया नगर निवासी ओसामा उर्फ समी (22) को ओखला, दिल्ली से पकड़ा गया। इसके बाद बहराइच यपू निवासी मोहम्मद अबू बकर (23) को सराय काले खां, दिल्ली से, कारेली, इलाहाबाद यूपी निवासी जीशान कमर (28) को इलाहाबाद, यूपी से, बकशिका लखनऊ, यूपी निवासी मोहम्मद आमिर जावेद (31) को लखनऊ, यूपी से और राय बरेली, यूपी निवासी मूलचंद उर्फ साजू उर्फ लाला (47) को रायबरेली, यूपी से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed