{"_id":"68595e709a216aff3e056287","slug":"a-soldier-was-attacked-with-a-sharp-weapon-over-a-trivial-matter-ashram-news-c-340-1-del1011-94943-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मामूली बात पर सैन्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मामूली बात पर सैन्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिंदापुर इलाके की घटना, पीड़ित का आर्मी बेस अस्पताल में चल रहा है इलाज
-घटना को अंजाम देकर आरोपी भागा,मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में मामूली बात पर युवक ने सैन्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से गंभीर रूप से घायल सैन्यकर्मी को तुरंत आर्मी के बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बिंदापुर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां घायल सैन्यकर्मी प्रवेश सिंह (36) का इलाज चल रहा था। धारदार हथियार से हमला किए जाने पर उनके हाथ में गहरे जख्म थे। वह बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। देर रात पुलिस फिर से प्रवेश सिंह का बयान लेने पहुंची। उन्होंने बताया कि वह सेना में कार्यरत हैं। वह मंसा पार्क इलाके में रहते हैं। रात में उन्होंने एक शख्स को घर के सामने लघुशंका करने से मना किया। इतना सुनते ही आरोपी भड़क गया और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने अपने पास रखे धारदार हथियार से उनके हाथ पर हमला कर भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।