{"_id":"6131627e0fb39f710a580af5","slug":"a-new-facility-launched-at-terminal-3-of-indira-gandhi-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर निर्धारित क्षमता से अधिक सामान नहीं बनेगा सिरदर्दी, शुरू हुई एक नई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर निर्धारित क्षमता से अधिक सामान नहीं बनेगा सिरदर्दी, शुरू हुई एक नई सुविधा
Fri, 03 Sep 2021 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:18 AM IST
सार
- अपने अतिरिक्त सामान को देश के किसी भी हिस्से में पहुंचा सकेंगे यात्री
- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सुविधा की गई शुरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर एक नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्री अपने अतिरिक्त सामान को देश के किसी भी
विज्ञापन
हिस्से में पहुंचा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी लाभकारी होगी जो यात्रा करने के लिए क्षमता से अधिक सामान लेकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस सुविधा का फायदा लेने के यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर अपने बैग को लेकर अवास एक्सेस काउंटर पर जाना होगा। वहां यात्री अपने सामान को बुक करें। यात्रियों के पास सड़क और हवाई दोनों रास्तों से सामान पहुंचाने की सुविधा होगी। यह सुविधा एक कंपनी ‘गति’ के जरिए चलाई जा रही है। इससे 72 घंटे के भीतर यात्री का सामान हवाई रास्ते के जरिए उनके स्थान पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
डायल की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई शख्स सड़क मार्ग के जरिए सामान भिजवाता है तो बुकिंग के चार से 7 दिन में उसका सामान डिलीवर हो जाएगा। बुक किए गए सामान का बीमा भी होगा। डायल ने कहा कि यह सर्विस उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो बहुत ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने के लिए आते हैं या फिर उन वरिष्ठ नागरिकों को लिए जिन्हें अपना सामान एक से दूसरी जगह लाने ले जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन