फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A layer of dense fog envelops parts of Delhi-NCR

मौसम का मिजाजः दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों मे छाया घना कोहरा

Sat, 13 Feb 2021 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 06:10 AM IST
विज्ञापन
A layer of dense fog envelops parts of Delhi-NCR
मयूर विहार के आसपास छाया कोहरा... - फोटो : amar ujala

मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के लंबे सफर के बाद गर्मी ने दस्तक तो दे दी लेकिन आज फिर से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में बीते दो-तीन दिन बढ़े हुए तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अधिकतम तापमान में लगातार औसत से अधिक बढ़ोतरी चल रही है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। साल 2016 में यह 27 डिग्री रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदली मौसम की चाल, पांच साल में सबसे गर्म रहा 12 फरवरी

न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर पहुंच गया है। अब केवल सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों से ठंड अब वापसी की राह पर है। पर्वतीय इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सर्दी थोड़ा रंग दिखा रही है। यही वजह है कि इसका आंशिक असर सुबह-शाम दिल्ली पर भी पड़ रहा है। हवा की चाल भी शांत है। इसलिए न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आ रही है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम सामान्य से चार अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 51 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed