{"_id":"6186b930bf4c1479fe5cae02","slug":"a-constable-beat-up-restaurant-owner-for-not-giving-mutton-in-dwarka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मटन नहीं देने पर सिपाही का उत्पात, बीच बचाव कर रहे सब इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़, पहुंच गया हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मटन नहीं देने पर सिपाही का उत्पात, बीच बचाव कर रहे सब इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़, पहुंच गया हवालात
Sat, 06 Nov 2021 10:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:49 PM IST
सार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमला करने वाले आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। हमला करने वाले की पहचान छावला थाना के सिपाही रविंद्र और उसके साथी की पहचान ककरौला निवासी नरेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका साउथ इलाके में मटन नहीं देने पर नशे में धुत एक सिपाही ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए रेस्टोरेंट के मालिक की पिटाई कर दी और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। हंगामा होता देख वहां मौजूद एक सब इंस्पेक्टर ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन सिपाही ने उसे भी थप्पड़ मार दिया और कपड़े फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर सिपाही व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महावीर एंक्लेव निवासी हरि सिंह(61) का सेक्टर 11 द्वारका में स्वादी रसोई नाम का रेस्टोरेंट हैं। जिसे वह पिछले 15 साल के चला रहा है। पुलिस को दी शिकायत में हरि सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने रेस्टोरेंट पर मौजूद था। इसी दौरान दो व्यक्ति उसके रेस्टोरेंट में आए। जिन्होंने ने उससे मटन मांगा। हरि सिंह ने उन्हें मटन देने से मना कर दिया। इस बात पर उनके बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने हरि सिंह की पिटाई कर दी। उन्होंने टेबल को पलट दिया गल्ला को उलट दिया। इसी दौरान वहां से जा रहे सब इंस्पेक्टर ओम नाथ ने बीच बचाव की कोशिश की। पिटाई करने वाला आरोपी भड़क गया और खुद को दिल्ली पुलिस का सिपाही बताकर सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस बीच हरि सिंह वहां से जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी दोबारा पिटाई कर दी। शोर शराबा होने से काफी लोग वहां जमा हो गए और हमला करने वाले आरोपी को दबोचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमला करने वाले आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। हमला करने वाले की पहचान छावला थाना के सिपाही रविंद्र और उसके साथी की पहचान ककरौला निवासी नरेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
मेडिकल करवाने के बाद दोनों आरोपियों के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पीड़ितों का भी मेडिकल करवाया और हरि सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए सिपाही व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जमानती धारा होने की वजह से उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।