{"_id":"6aaa96b3e6ff1705550d9c55","slug":"a-ceiling-fan-fell-in-a-jnu-hostel-room-ashram-news-c-340-1-del1004-155150-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जेएनयू के हॉस्टल के कमरे में छत से पंखा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जेएनयू के हॉस्टल के कमरे में छत से पंखा गिरा
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के ताप्ती हॉस्टल के एक कमरे में छत से पंखा गिर गया। घटना मंगलवार रात को हुई। राहत भरी बात यह है कि हादसे के समय कमरे में कोई छात्र नहीं था। जेएनयू छात्र संघ ने बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
छात्र संघ के अनुसार, प्रशासन को हॉस्टल की खराब स्थिति की जानकारी लंबे समय से है, लेकिन इसके बावजूद जरूरी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ताप्ती और माही-मांडवी हॉस्टल को रहने के लिए अनुपयुक्त घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद छात्रों को हॉस्टल आवंटित किए जा रहे हैं। परिसर के कई हॉस्टलों में छत से पानी टपकने, दीवारों के जर्जर होने और अन्य रखरखाव संबंधी समस्याओं की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। छात्र संघ ने सभी हॉस्टल के ऑडिट की मांग की है। इस संबंध में जेएनयू के एक अधिकारी ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक पंखा गिरने का मामला सामने नहीं आया है। अगर कुछ ऐसा होगा तो जांच की जाएगी। ब्यूरो