फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A 47-year-old cleric arrested on charge of sexually molesting 12-year-old girl in Delhi

दिल्ली: धार्मिक स्थल में किशोरी के साथ हैवानियत, रात को पानी भरने आई थी पीड़िता

Tue, 01 Jun 2021 09:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jun 2021 09:46 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ हर्ष इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। किशोरी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

विज्ञापन
A 47-year-old cleric arrested on charge of sexually molesting 12-year-old girl in Delhi
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक मौलाना ने धार्मिक स्थल में एक नाबालिग किशोरी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पानी भरने आई किशोरी को बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने घर जाकर सारी बात परिजनों को बताई तो मोहल्ले में हंगामा मच गया। धार्मिक स्थल के बाहर लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी पिछले दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी इलियासी (48) को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद शादीशुदा है, उसके चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ हर्ष इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। किशोरी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। किशोरी के पड़ोस में एक धार्मिक स्थल है। रविवार रात को घर में पानी खत्म हुआ तो मां ने उसे धार्मिक स्थल से पानी भरकर लाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी बाल्टी लेकर पानी भरने चली गई। आरोप है कि वारदात के समय धार्मिक स्थिल में इलियासी अकेला मौजूद था। उसने किशोरी को अकेला देखकर अपने कमरे में बुला लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने धमकी देने के अलावा उससे कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके पूरे परिवार को भी मार देगा। डरी-सहमी किशोरी अपने घर पहुंची।

उसने परिवार को सारी बात बताई। मामले की खबर मिलते ही मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा हो गई। इधर आरोपी ने जब देखा कि हालात खराब हैं तो वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed