फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   99th Foundation Day of Delhi University: Kiran Bedi taught the lesson of social responsibility

दिल्ली विश्वविद्यालय का 99वां स्थापना दिवस : किरण बेदी ने पढ़ाया सामाजिक दायित्व का पाठ

Sun, 12 Sep 2021 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 06:08 AM IST
सार

स्थापना दिव समारोह में फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली समेत 7 पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित।

विज्ञापन
99th Foundation Day of Delhi University: Kiran Bedi taught the lesson of social responsibility
इम्तियाज अली का सम्मान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में सामाजिक उतरादायित्व को बढ़ावा देना चाहिए। प्रत्येक छात्र को स्वच्छ भारत, ग्रीन भारत और स्किल इंडिया के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राष्ट्र के लिए योगदान करने में प्रत्येक छात्र अपना उत्तरदायित्व निभाएं। पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी ने यह बातें डीयू के 99वें दीक्षांत समारोह में अपने ऑनलाइन संबोधन में कही। शनिवार को डीयू ने दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इसमें हिंदू कॉलेज केछात्र रहे फिल्म निर्देशक, निर्माता व लेखक इम्तियाज अली, किरण बेदी, किरण रिजिजू समेत सात अन्य नामी हस्तियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष एक मई को डीयू अपना स्थापना दिवस मनाता है। मई में कोरोना की दूसरी लहर के चरम पर होने के कारण समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था। अब कोरोना की स्थिति नियंत्रित होने के कारण शनिवार को डीयू के वाइस रीगल हाल में इसे ऑफलाइन व ऑनलाइन आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो पीसी जोशी ने प्रत्येक फैकल्टी से यूनिवर्सिटी और राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


समारोह में सम्मानित फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने कहा कि डीयू में छात्र का चरित्र निर्माण होता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उडने के लिए पंख प्रदान करता है। समारोह में जहां उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे व इम्तियाज अली व्यक्तिगत रुप से उपस्थित थे। जबकि अन्य एल्युमिनी जूम के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नामी हस्तियों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर जिन अन्य हस्तियों को सम्मानित किया गया। उनमें खेल मंत्री किरण रिजिजू, पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी, राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती, प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी.के मिश्रा, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे, उत्तर प्रदेश के राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार शामिल हैं। साथ ही विवि स्तर पर भी प्रिंसिपल, शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिनमें विवि स्पेशल एप्रिसेशन अवार्ड सेवानिवृत्त श्रेणी में प्रो रेहाना खातून, इन सर्विस शिक्षकों में प्रो नीता सहगल, डीन एग्जामिनेशन प्रो सी.एस रावत, कॉलेज प्रिंसिपल में रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो एसपी अग्रवाल, हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ रमा, सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गोबिंद राम चोपड़ा को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed