{"_id":"61d615688abd4a67803b95f6","slug":"90-thousand-teenagers-got-security-cover-in-delhi-after-first-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 90 हजार किशोरों को मिला सुरक्षा कवच, हर दिन बढ़ रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 90 हजार किशोरों को मिला सुरक्षा कवच, हर दिन बढ़ रहा टीकाकरण
Thu, 06 Jan 2022 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:32 AM IST
सार
बुधवार को 36 हजार किशोरों को लगाई गई वैक्सीन जो सोमवार और मंगलवार की तुलना में सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
बच्चों का टीकाकरण...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में किशोर टीकाकरण रोजाना बढ़ रहा है। सोमवार तीन जनवरी से शुरू इस टीकाकरण के तहत अब तक दिल्ली के 90 हजार से अधिक किशोर वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। बुधवार को 36 हजार से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाई गई, जो सोमवार और मंगलवार की तुलना में सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार रात तक दिल्ली में 36410 किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 15 से 17 वर्ष के किशोर शामिल हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 6848 किशोरों का टीकाकरण हुआ। जबकि मध्य दिल्ली में 2516, पूर्वी में 2594, नई दिल्ली में 2381, उत्तरी दिल्ली में 1298, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 3543, शाहदरा में 3542, दक्षिणी दिल्ली में 2959, दक्षिण पूर्वी में 3211, दक्षिण पश्चिम में 4977 और पश्चिम दिल्ली में 2432 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
अब तक दिल्ली में 90646 किशोर वैक्सीन की पहली खुराक हासिल कर चुके हैं। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है जिसकी 28 दिन के अंतराल में दूसरी खुराक लेना भी जरूरी है। राजधानी में 15 से 17 वर्ष के बीच कुल आबादी करीब 10.84 लाख है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में किशोर टीकाकरण और तेज हो सकता है।
विज्ञापन