फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   8 alumni including film director imtiaz ali to be honored on delhi university 99th foundation day

नामों की घोषणा हुई: डीयू के 99वें स्थापना दिवस पर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली समेत 8 पूर्व छात्र होंगे सम्मानित

Tue, 29 Jun 2021 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 01:53 AM IST
सार

कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि एक मई को डीयू का 99वां स्थापना दिवस था। लेकिन कोरोना महामारी उस दौरान चरम पर थी। इस कारण से समारोह आयोजित नहीं किया जा सका और ना ही नामों की घोषणा की जा सकी थी। 

विज्ञापन
8 alumni including film director imtiaz ali to be honored on delhi university 99th foundation day
इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय हिंदू कॉलेज के छात्र रहे फिल्म निर्देशक, निर्माता व लेखक इम्तियाज अली समेत आठ अन्य नामी हस्तियों को सम्मानित करेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. पीसी जोशी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इन प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के नामों की घोषणा की। इन्हें डीयू के 99वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इन आठ नामी हस्तियों में खेल मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी, राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती, प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी.के मिश्रा, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि एक मई को डीयू का 99वां स्थापना दिवस था। लेकिन कोरोना महामारी उस दौरान चरम पर थी। इस कारण से समारोह आयोजित नहीं किया जा सका और ना ही नामों की घोषणा की जा सकी थी। अब कोरोना की स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में होने के कारण इन नामों की घोषणा की जा रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि स्थापना दिवस समारोह कब और कैसे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ नामी हस्तियों के साथ ही विवि स्तर पर भी प्रिंसिपल, शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें विवि स्पेशल एप्रिसेशन अवार्ड सेवानिवृत्त श्रेणी में प्रो. रेहाना खातून, इन सर्विस शिक्षकों में प्रो. नीता सहगल, डीन एग्जामिनेशन प्रो सी.एस रावत, कॉलेज प्रिंसिपल में रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो एसपी अग्रवाल, हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ रमा, को दिया जाएगा। सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गोबिंद राम चोपड़ा को सम्मानित किया जाएगा। जबकि डीयू कई अन्य श्रेणी में भी अपने शिक्षकों को सम्मानित करेगा। 


एक जुलाई को डॉ. डे मनाया जाएगा
डीयू कोरोना में डॉक्टरों के जस्बे को सलाम करने के लिए एक जुलाई को डॉ. डे मनाएगा। कुलपति का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान डॉ. ने जिस तरह से अपना कर्तव्य निभाया है वह काबिले तारीफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed