फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   76 days later, the death toll was the lowest

76 दिन बाद मौत का आंकड़ा सबसे कम रहा

Thu, 06 Aug 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
76 days later, the death toll was the lowest
76 days later, the death toll was the lowest
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को 76 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा सबसे कम रहा। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 20 मई को 10 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद यह संख्या सबसे कम है। अब कुल मौतें 4044 हो गई हैं।
विज्ञापन

अब तक कोरोना से 1,40,232 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,26,116 लोग ठीक हो गए हैं। यानी, रिकवरी दर लगभग 90 फीसदी हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1076 नए मरीज मिले। विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 890 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कोविड अस्पतालों में इस समय 13,578 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 10,583 बेड खाली हैं। इस समय 5227 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 57,888 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 10,99,882 हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 16,785 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें 11915 एंटीजन किट से और 4870 आरटी-पीसीआर जांच हुई। इनमें 1076 पॉजिटिव मिले। इस हिसाब से संक्रमण दर 6.4 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed